
कटिहार जिले के मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत के बोचाही आदिवासी टोला मे स्नान करने के दौरान पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी बच्चे आदिवासी समुदाय के हैं। ग्रामीणों के सहयोग से सभी डूबे हुए बच्चों का शव पानी से बाहर निकला गया। घटना की सूचना मिलते ही सी ओ संजीव कुमार, थाना अध्यक्ष अशोक मेहता बोचाही गांव पहुँच कर शव को कब्जे में लिया।
घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक में तीन लड़के और दो लड़कियां शामिल है। डूबने वाले में नैरोनी हेम्ब्रम (5 वर्ष), सरस्वती मूर्मू (7 वर्ष). राजकिशोर मूर्मू (7 वर्ष), देवेन्द्र मूर्मू (6 वर्ष) और विकास मूर्मू (5 वर्ष) की मौत हुई है। घटना के बाद अनुमंडल अस्पताल से दो एंबुलेंस के साथ मनिहारी सीओ संजीव कुमार घटनाा स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि नहाने के क्रम में पांच बच्चों की डूबने से मौत हुई है।
वही, सेमापुर ओपी क्षेत्र के सुखासन पंचायत के नुनी हाजी टोला वार्ड संख्या 6 सोमवार को 18 वर्षीय युवक मो. महबूब आलम भोरा आधार पोखर में स्नान करने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार मृतक भागलपुर जिला के रंगरा थाना सधवा निवासी मो. रज्जाक आलम का 18 वर्षीय पुत्र मो. महबूब आलम अपने बहनोई सुखासन पंचायत के नून्नी हाजी टोला निवासी आवेशूल आलम के यहां घूमने के लिए आया था। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।