Jai Bihar
No Result
View All Result
शुक्रवार, जनवरी 22, 2021
  • Login
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
Subscribe
Jai Bihar
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
No Result
View All Result
Jai Bihar
No Result
View All Result
Home सभी

कोपेनहेगन को पहला कार्बन उत्सर्जन मुक्त शहर बनाने की तैयारी, ऊर्जा संयंत्र पर कृत्रिम स्की स्लोप बनाएंगे

by समाचार पटल
नवम्बर 6, 2019
Reading Time: 1 min

कोपेनहेगन. डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन को 2025 तक कार्बन उत्सर्जन मुक्त करने की तैयारी है। ऐसा करने की योजना 2009 में बनाई गई थी। सबकुछ योजना के मुताबिक ही हो, इसके लिए डेनमार्क की सरकार प्रतिबद्ध है। ब्रिटिश अखबार द ग्रार्जियन के मुताबिक, कचरे को ऊर्जा में बदलने के लिए 485 मिलियन पाउंड (4300 करोड़ रुपए) में बनाए गए पावर प्लांट (एमगर रिसोर्स सेंटर- आर्क) के ऊपर कृत्रिम स्कीइंग स्लोप बनाया जा रहा है।

आर्क के मुख्य कार्यकारी जैकब सिमंसन का कहना है कि हम सुख देने वाले विकास में यकीन रखते हैं। कार्बन उत्सर्जन न केवल पर्यावरण बल्कि जिंदगी के लिए भी खतरनाक है। स्कीइंग स्लोप बनने के बाद जिंदगी काफी बेहतर हो जाएगी। डेनमार्क आर्कटिक क्षेत्र में आता है। इस साल गर्मियों में आर्कटिक क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई थी। ग्रीनलैंड में भी इस बार रिकॉर्ड बर्फ पिघली। आर्कटिक के बढ़ते तापमान के चलते कोपेनहेगन को कार्बन उत्सर्जन मुक्त शहर बनाने की योजना सराहनीय कही जा सकती है।

ऐसे कोपेनहेगन ग्रीन-स्मार्ट शहर बनेगा’
क्लाइमेट एक्शन प्लान के तहत कोपेनहेगन को हरा-भरा, स्मार्ट और कार्बन उत्सर्जन मुक्त शहर बनाया जाएगा। कोपेनहेगन में 100 नई पवनचक्की लगाई जाएंगी, इससे ऊष्मा और बिजली की खपत में 20% की कमी आएगी। 75% तक यात्राएं साइकिल, पैदल या फिर यातायात के सार्वजनिक साधनों से ही की जाएंगी।

इसके अलावा सभी ऑर्गनिक वेस्ट को बायोगैस में बदला जाएगा। 60 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में नए सोलर पैनल लगाए जाएंगे। साथ ही कोपेनहेगन में चीजों को गर्म करने की 100% जरूरतें रिन्यूएबल सोर्सेस से पूरी की जाएंगी। 2005 से अब तक कोपेनहेगन से कार्बनडाइऑक्साइड उत्सर्जन में 42% की कमी आ चुकी है। शहर प्रशासन का टारगेट कार्बनडाइऑक्साइड उत्सर्जन को 100% तक कम करना है।

ग्रीन शहर बनाने के लिए पूर्व मेयर ने कंपनी बनाई
पावर प्लांट पर कृत्रिम स्कीइंग स्लोप बनाने का विचार कोपेनहेगन के पूर्व मेयर बो आस्मुस केजेलगार्ड ने रखा था। 1990 के दशक में केजेलगार्ड ने कोपेनहेगन को यूरोप की एन्वायरमेंटल कैपिटल बनाने का भी विचार रखा था। उनका कहना है कि गुणवत्ता के साथ निरंतर विकास (सस्टेनेबिलिटी) को आप लिवेबिलिटी कह सकते हैं। जलवायु परिवर्तन रोकने के प्रयासों के तहत केजेलगार्ड ने खुद की एक कंपनी ग्रीनोवेशन बनाई है।

‘हमें फायदे नहीं प्रकृति की परवाह’
स्कैंडेनेवियाई देशों की सबसे बड़ी निर्माण कंपनी एनसीसी में बिजनेस डेवलपमेंट और पब्लिक अफेयर्स के डायरेक्टर मार्टिन मैनथोर्प का कहना है कि दुनिया के कई देश कारोबारी फायदे के लिए प्रकृति और पर्यावरण की परवाह नहीं करते, लेकिन डेनमार्क में ऐसा नहीं है। डेनिश लोगों का एक ही माइंडसेट होता है कि हम आज क्या कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ी को क्या देकर जाएंगे। डेनमार्क की बड़ी कंपनियां लंबे समय को ध्यान में रखकर काम करती हैं।

SendShare139Tweet87

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Patna metro rail office starts

मार्च 5, 2019

गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, मुखियापति ने की मारपीट

अक्टूबर 10, 2020

कांग्रेस ने भी राजद को दिखाई आँख, सभी 243 सीटों पर लड़ने को तैयार

सितम्बर 26, 2020

क्या नास्त्रेदमस ने कोरोनावायरस महामारी ‘एक जुड़वां वर्ष” में होने की भविष्यवाणी की थी?

अप्रैल 10, 2020

This is the first real image of a black hole

2

पाकिस्तान: अपहृत नाबालिग लड़की से जबरन निकाह शरिया कानून के अनुसार जायज

2

BIADA invites applications for industrial land allotment

1

CCCC 2017: National inter-school cryptic crossword contest to begin tomorrow at Ranchi

1

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020
Shayra Bano

शायरा बानो बनीं भाजपा सदस्य

अक्टूबर 11, 2020

जगनमोहन ने सर्वोच्च न्यायालय के जज एनवी रमन्ना पर लगाये आरोप, मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

अक्टूबर 11, 2020

Recent News

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020

Site Navigation

  • Home
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links

© 2020 जय बिहार - समाचार

No Result
View All Result
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Homepages
    • Home 1
    • Bihar News in Hindi
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5

© 2020 जय बिहार - समाचार

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In