
नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए जांच और लोगों को जागरूक किए जाने का सिलसिला जारी है। इस बीच शुक्रवार को 114 नए संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया गया।
इन सभी संदिग्धों को आवेक्षण में रखा गया है। प्रभावित देशों की यात्रा से लौट रहे लोगों पर निगाह रखी जा रही है। वहीं बार्डर इलाकों में बनाए गए जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक ढाई लाख से अधिक लोगों की जांच का दावा किया है।
कोरोना के संक्रमण पर जिलों से लेकर राज्य और केंद्रीय स्तर पर सतर्कता दिख रही है। संक्रमण और संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। राज्य में 15 जनवरी से लेकर अभी तक कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले ऐसे लोगों की संख्या 504 हो गई है, जो संदिग्ध हैं। शुक्रवार को जो नए 114 संदिग्ध सामने आए हैं, उन्हें 14 दिन की आवेक्षण में रखा गया है।
आवेक्षण के बाद अभी तक घर भेजे गए यात्रियों की संख्या 1 यह आंकड़ा गुरुवार को 390 था। वहीं पटना और गया विमान पत्तन पर भी विशेष चौकसी बरती जा रही है। शुक्रवार तक 20 हजार 120 लोगों की जांच की जा चुकी है।