
गल ने गुरुवार को अपने असिस्टेंट सॉफ्टवेयर के लिए नया फीचर जारी किया। इसके जरिए दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के लिए रिमाइंडर सेट किए जा सकेंगे। यह रिमाइंडर उन्हें उनके फोन और गूगल डिवाइस के जरिए मिलेंगे। इसके लिए यूजर को सिर्फ ‘हे गूगल’ बोलकर अपनी कमांड देना होगा। यह रिमाइंडर सिर्फ उन्हीं यूजर्स को भेजे जा सकेंगे जो एक ही गूगल फैमिली ग्रुप में लिंक होंगे या जिनके अकाउंट और वॉयस एक ही स्मार्ट डिवाइस में लिंक होंगी। अगले कुछ हफ्तों में इसे गूगल इस फीचर को यूके, यूएस और ऑस्ट्रेलिया के लिए भी अंग्रेजी भाषा में जारी करेगी। यह भारत में कब जारी किया जाएगा इसे लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है।
उदाहरण के तौर पर यदि रूममेट को कचरा फेंकने के लिए याद दिलान है तो आपको कहना होगा- हे गूगल, रमेश को सुबह 6 बजे कचरा फेंकने की याद दिलाना है। अपने इस नए फीचर से गूगल अमेजन एलेक्सा और एपल सिरी को टक्कर देगा। यह फीचर उस व्यक्ति को फोन, गूगल होम स्मार्ट स्पीकर या स्मार्ट डिस्प्ले के जरिए मैसेज देगा। वह व्यक्ति दिए गए सभी रिमाइंडर की लिस्ट भी देख सकता है।
इस फीचर के जरिए लोकेशन के हिसाब से भी रिमाइंडर सेट किए जा सकता है। उदाहरण के तौर पर कोई यूजर चाहता है कि उसका दोस्त या रूममेट ऑफिस के पास स्थित ग्रॉसरी स्टोर से सामान लेकर आए तो जैसे ही वह उस बिल्डिंग नजदीक पहुंचेगा उसे पॉप-अप के जरिए सामाम लाने का रिमाइंडर मिल जाएगा।
पिछले कुछ समय से गूगल, अमेजन और एपल अपने वॉयस असिस्टेंट की रिकॉर्डिंग, थर्ड पार्टी तक पहुंचाने को लेकर विवादों में है। इन पर यूजर्स की निजी वॉयस रिकॉर्डिंग, थर्ड पार्टी ऐप को देने का आरोप है। कहा जा रहा है सॉफ्टवेयर के लैंग्वेज रिकॉग्नाइजेशन को और बेहतर बनाने के लिए यह कंपनियां थर्ड पार्टी ऐप तक यूजर्स का वॉयस डेटा पहुंचाती थीं।