Jai Bihar
No Result
View All Result
शनिवार, जनवरी 23, 2021
  • Login
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
Subscribe
Jai Bihar
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
No Result
View All Result
Jai Bihar
No Result
View All Result
Home बिहार पटना

जलनिकासी की विशेष कार्ययोजना तैयार, सीएम नीतीश करेंगे समीक्षा

by समाचार पटल
अक्टूबर 14, 2019
Reading Time: 1 min

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना में हुए अभूतपूर्व जलजमाव पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में न सिर्फ जलजमाव के कारणों पर बात होगी बल्कि भविष्य में ऐसा न हो, इसकी रूपरेखा पर भी मंथन होगा। यूं तो पटना नगर निगम को सरकार ने पहले ही तमाम अतिरिक्त सुविधाएं दे रखी हैं, मगर इस बार के अभूतपूर्व जलजमाव के मद्देनजर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।

नगर विकास एवं आवास विभाग ने बुडको और पटना नगर निगम के साथ मंथन करके इसे तैयार किया है। मुख्यमंत्री के समक्ष इसका पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को भी विभाग खोला गया। देर शाम तक प्रजेंटेशन को अंतिम रूप दिया जाता रहा। अधिकारियों ने इस दौरान सीएम सचिवालय की दौड़ भी लगाई। सोमवार को पटना को जलजमाव से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। साथ ही जलजमाव के लिए दोषियों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

पटना का पानी निकालने को चिह्नित हुए कैचमेंट एरिया
लगातार बारिश ने बीते दिनों पटना को डुबो दिया। फिर ऐसा न हो, इस पर मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर नया एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। राजधानी में ऐसे करीब डेढ़ दर्जन स्थान चिह्नित किए गए हैं जहां जलजमाव हुआ। वहीं दर्जनभर कैचमेंट एरिया तय किए गए हैं, जिनसे राजधानी के तमाम मोहल्लों के पानी की निकासी हो सकेगी। नगर विकास विभाग के इंजीनियरिंग संकाय ने जीपीएस मैपिंग के जरिए इसका खाका खींचा है।

दर्जनभर नए संप हाउस प्रस्तावित, पुराने होंगे ऊंचे
पटना में दर्जनभर नए संप हाउस बनाया जाना भी प्रस्तावित है। यह संप हाउस उन इलाकों में बनाए जाएंगे, जहां अभी नहीं हैं। पार्षदों संग हुई नगर विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक में बाजार समिति, राजेंद्र नगर सहित कई अन्य स्थानों पर नए संप हाउस बनाने की बात रखी गई थी। इसके अलावा पुराने ऐसे सभी संप हाउसों को ऊंचा उठाया जाएगा, जो पानी में डूब गए थे। पुराने संप हाउसों की क्षमता वृद्धि भी की जाएगी। हालांकि 14 स्थानों पर ऐसी योजनाएं दो साल से अधिक समय से स्वीकृत होकर फाइलों में धूल फांक रही हैं। नए नालों का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया है। उनकी संख्या का आंकलन कराया जा रहा है।

इन चार बिंदुओं पर होगा प्रजेंटेशन
-जलजमाव से पटना के कौन-कौन से इलाके सर्वाधिक प्रभावित हुए।
-जलजमाव क्यों हुआ। बारिश का पानी कई दिनों तक क्यों नहीं निकला और इसका कारण क्या रहा।
-अभी तक नगर विकास एवं आवास विभाग ने क्या-क्या किया। कितनी योजना स्वीकृत कीं और उनकी क्या स्थिति है।
-फिर ऐसा न हो, इसके लिए कार्ययोजना पेश की जाएगी। नाला निर्माण, नए संप हाउस और पुरानों की क्षमता वृद्धि पर होगी बात। जल निकासी के बनेंगे कैचमेंट एरिया।

यह हैं पटना में जलजमाव के पांच मुख्य कारण
-पटना के सारे नालों की ठीक ढंग से उड़ाही न होना और उनमें कैचपिट न होना।
-संप हाउसों की क्षमता कम। कई खराब थे, जो हैं वो भी बमुश्किल 10 प्रतिशत क्षमता पर ही चले।
-नमामि गंगे के तहत बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम को पटना नगर निगम के पुराने ड्रेनेज सिस्टम के चेंबर से कनेक्ट नहीं होना। -कई जगह ड्रेनेज लाइन टूट जाना।
-एनजीटी के निर्देश पर नालों में लगाई गई जाली में कचरा फंसने से नाले जाम हुए और पानी उल्टा लौट गया।
-गोला रोड की विभिन्न कॉलोनियों सहित शहर के सभी विस्तार वाले इलाकों में कोई ड्रेनेज सिस्टम न होने से हुआ जलभराव, जो अभी भी है।

कई विभागों के अफसर रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को शाम चार बजे से मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में पटना की अतिवृष्टि से पैदा हुए हालात पर बैठक करेंगे। इस दौरान मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

SendShare139Tweet87

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Patna metro rail office starts

मार्च 5, 2019

गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, मुखियापति ने की मारपीट

अक्टूबर 10, 2020

कांग्रेस ने भी राजद को दिखाई आँख, सभी 243 सीटों पर लड़ने को तैयार

सितम्बर 26, 2020

क्या नास्त्रेदमस ने कोरोनावायरस महामारी ‘एक जुड़वां वर्ष” में होने की भविष्यवाणी की थी?

अप्रैल 10, 2020

This is the first real image of a black hole

2

पाकिस्तान: अपहृत नाबालिग लड़की से जबरन निकाह शरिया कानून के अनुसार जायज

2

BIADA invites applications for industrial land allotment

1

CCCC 2017: National inter-school cryptic crossword contest to begin tomorrow at Ranchi

1

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020
Shayra Bano

शायरा बानो बनीं भाजपा सदस्य

अक्टूबर 11, 2020

जगनमोहन ने सर्वोच्च न्यायालय के जज एनवी रमन्ना पर लगाये आरोप, मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

अक्टूबर 11, 2020

Recent News

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020

Site Navigation

  • Home
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links

© 2020 जय बिहार - समाचार

No Result
View All Result
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Homepages
    • Home 1
    • Bihar News in Hindi
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5

© 2020 जय बिहार - समाचार

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In