दूध से बने फेसपैक त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर करने में सहायता करते हैं। इसके लिए ताजे दूध का उपयोग किया जाए तो अच्छा होगा।
दूध में उपस्थित लैक्टिक एसिड त्वचा के दाग-धब्बे दूर करने में सहायता करता है। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम और विटामिन्स सन टैनिंग के प्रभाव को दूर करने में भी सहायक है। इसमें उपस्थित विटामिन-डी त्वचा को पोषण देता है, जिससे दाग-धब्बे दूर होते हैं। दूध को अन्य वस्तुओं के साथ मिलाकर इस तरह फेसपैक तैयार किए जा सकते हैं। यहां जानिए तीन फेसपैक के विषय में।
ओट्स को मिक्सी में पीसें और इसके पाउडर को जार में भरकर रखें। एक चम्मच ओट्स से बने पाउडर को कच्चे दूध में मिलाकर त्वचा पर लगाएं।
इससे त्वचा का रंग निखरता है। यही नहीं, चेहरे की चमक भी बढ़ती है।
पपीते को पीसकर पेस्ट बना लें। पेस्ट में 1/4 कप दूध मिलाएं। करीब दस मिनट अपने चेहरे को भाप दें और फिर फेस पैक लगाएं। सूखने पर इसे धो लें।
इससे स्किन के दाग-धब्बे दूर होते हैं। मुलायम त्वचा के लिए इसे लगाना फायदेमंद है।
बेसन में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद सादे जल से चेहरा धो लें। चाहें तो इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं।
दूध और बेसन डेड स्किन सेल्स हटाने में सहायक है। तैलीय त्वचा से निदान मिलता है।