Jai Bihar
No Result
View All Result
सोमवार, जनवरी 25, 2021
  • Login
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
Subscribe
Jai Bihar
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
No Result
View All Result
Jai Bihar
No Result
View All Result
Home विषय कोरोना वायरस

दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली और देश में दूसरी मौत, 68 वर्षीय महिला की गई जान

by समाचार पटल
मार्च 14, 2020
Reading Time: 1 min

देश में कोरोना वायरस से मौत का दूसरा मामला सामने आया है। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से पीड़ित 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। ये महिला उस संक्रमित व्यक्ति की मां थी जो स्विट्जरलैंड और इटली होते हुए भारत आया था। देश में कोरोना वायरस से मौत का ये दूसरा मामला है। मंगलवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई थी।  दिल्ली

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुजुर्ग महिला मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। 8 मार्च को उनके सैंपल लिए गए थे और 9 मार्च को उनकी हालत बिगड़ गई थी। शुरुआत में महिला को निमोनिया हुआ फिर सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया और वेंटीलेटर पर रखा गया था। महिला में कोविड-19 का संक्रमण भी पाया गया था। 13 मार्च को हालत और ज्यादा बिगड़ने के बाद महिला की मौत हो गई। 

स्विट्जरलैंड-इटली गया था महिला का बेटा
स्विट्जरलैंड और इटली होते हुए दिल्ली पहुंचे कारोबारी से उसकी मां भी संक्रमित हुई थी। एम्स से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला मरीज को आरएमएल अस्पताल भर्ती कराया था।

जनकपुरी निवासी 46 वर्षीय मरीज में कोरोनावायरस की पुष्टि बीते बुधवार को हुई थी। इसके बाद उनके परिवार में मौजूद नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से आठ की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि एक पॉजीटिव केस मिला था। 46 वर्षीय मरीज की 68 वर्षीय मां कोरोना वायरस से ग्रस्त पाई गई थी। दिल्ली में अभी तक जनकपुरी इलाके से ही कोरोना वायरस के चार मामले सामने आ चुके हैं।

आरएमएल में तीन, सफदरजंग में 14 केस
बता दें कि दिल्ली के आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल में कोरोनावायरस को लेकर नोडल केंद्र बनाए गए हैं। अब तक आरएमएल में तीन मरीज भर्ती थे जिसमें से शुक्रवार को बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके अलावा कुछ ही दिन पहले गाजियाबाद निवासी व्यक्ति में कोरोना वायरस पॉजीटिव मिला था, उसके बेटे की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आने के बाद उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, सफदरजंग अस्पताल में 14 कोरोना पॉजीटिव मरीज भर्ती हैं। सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में दिल्ली के पहले कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आए आगरा के छह मरीज और जयपुर में इटली के नागरिकों के साथ संक्रमित हुआ ड्राइवर सहित 14 मरीज भर्ती हैं। इनमें दिल्ली के उत्तम नगर और मयूर विहार के अलावा जनकपुरी निवासी पेटीएम कर्मचारी और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। 14 में से 10 मरीज दूसरे राज्य के निवासी हैं।

SendShare139Tweet87

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Patna metro rail office starts

मार्च 5, 2019

गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, मुखियापति ने की मारपीट

अक्टूबर 10, 2020

कांग्रेस ने भी राजद को दिखाई आँख, सभी 243 सीटों पर लड़ने को तैयार

सितम्बर 26, 2020

क्या नास्त्रेदमस ने कोरोनावायरस महामारी ‘एक जुड़वां वर्ष” में होने की भविष्यवाणी की थी?

अप्रैल 10, 2020

This is the first real image of a black hole

2

पाकिस्तान: अपहृत नाबालिग लड़की से जबरन निकाह शरिया कानून के अनुसार जायज

2

BIADA invites applications for industrial land allotment

1

CCCC 2017: National inter-school cryptic crossword contest to begin tomorrow at Ranchi

1

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020
Shayra Bano

शायरा बानो बनीं भाजपा सदस्य

अक्टूबर 11, 2020

जगनमोहन ने सर्वोच्च न्यायालय के जज एनवी रमन्ना पर लगाये आरोप, मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

अक्टूबर 11, 2020

Recent News

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020

Site Navigation

  • Home
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links

© 2020 जय बिहार - समाचार

No Result
View All Result
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Homepages
    • Home 1
    • Bihar News in Hindi
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5

© 2020 जय बिहार - समाचार

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In