Jai Bihar
No Result
View All Result
मंगलवार, जनवरी 26, 2021
  • Login
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
Subscribe
Jai Bihar
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
No Result
View All Result
Jai Bihar
No Result
View All Result
Home - विशेष रिपोर्ट्स

दिवाली पर रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का ये तोहफा..

by समाचार पटल
अक्टूबर 10, 2019
Reading Time: 1 min

दिवाली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में सीटें न मिलने की परेशानियों के मद्देनजर रेलवे ने त्योहार पर पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें वाया कानपुर चलाई हैं। ये 10 ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर दिल्ली, गुजरात और बिहार के कई शहरों के लिए चलेंगी। इन ट्रेनों से यात्री कानपुर आ भी सकते हैं और त्योहार मनाकर वापसी काम पर जा भी सकते हैं। ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं और सीटें भी बाकी हैं।

आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (04002) आनंद विहार टर्मिनल से 24 और 31 अक्तूबर को हर गुरुवार को शाम 6:35 बजे चलेगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर देर रात 1:30 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। भागलपुर यह ट्रेन अगले दिन शाम 5:30 बजे पहुंचेगी। भागलपुर से यह ट्रेन (04001) 25 अक्तूबर और एक नवंबर को हर शुक्रवार को शाम 6:45 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे आएगी। आनंद विहार शाम 5:40 बजे पहुंचेगी। इसमें दो जनरल, नौ स्लीपर, दो एसी सेकेंड और तीन एसी थर्ड कोच होंगे। यह ट्रेन इलाहाबाद, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, कियुल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज में रुकेगी।

नई दिल्ली-पटना सुविधा एसी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (82404) नई दिल्ली स्टेशन से 25, 28 और 31 अक्तूबर को दोपहर 2:55 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल रात 10:40 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी और यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन (04079) 26, 29 अक्तूबर और एक नवंबर को दोपहर 12 बजे चलेगी। रात नौ बजे कानपुर सेंट्रल और दूसेर दिन तड़के चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसमें चार एसी सेकेंड और 10 एसी थर्ड कोच होंगे। यह ट्रेन इलाहाबाद, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर में रुकेगी।

नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (04078) नई दिल्ली स्टेशन से 26, 29 अक्तूबर और एक नवंबर को दोपहर 2:55 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल रात 10:40 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी और पटना यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन (04077) 27, 30 अक्तूबर और दो नवंबर को दोपहर 12 बजे चलेगी। रात नौ बजे कानपुर सेंट्रल और दूसेर दिन तड़के चार बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसमें तीन जनरल, 12 स्लीपर, एक एसी सेकेंड और एक एसी थर्ड कोच होेगा। यह ट्रेन इलाहाबाद, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर में रुकेगी।

दिल्ली-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (04084) दिल्ली स्टेशन से 25 और 29 अक्तूबर को रात 10:40 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल सुबह 5:15 बजे आएगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर रात 10:30 बजे पहुंचेगी। पूर्णिया कोर्ट से यह ट्रेन (04083) 27 और 31 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 10:35 बजे कानपुर सेंट्रल और शाम 6:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसमें नौ स्लीपर, छह जनरल कोच होंगे। यह ट्रेन इलाहाबाद, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बेगुसरांय, खगड़िया, मानसी, एस बख्तियारपुर, सहरसा, दौरम मधेपुरा, बनमंखी जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

गांधीधाम- भागलपुर सुविधा स्पेशल ट्रेन
ट्रेन नंबर (82945) 25 अक्तूबर और एक नवंबर को और ट्रेन नंबर (09451) आठ और 29 नवंबर को हर शुक्रवार को गुजरात के गांधीधाम स्टेशन से शाम 5:40 बजे चलेगी। दूसरे दिन देर रात 11:25 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। लखनऊ होकर यह ट्रेन दूसरे दिन रात 8:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (09452) 28 अक्तूबर से दो दिसंबर तक हर सोमवार को सुबह 6:30 बजे भागलपुर से छूटेगी। देर रात 11:20 बजे लखनऊ और रात 1:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। 10 मिनट रुकेगी और दूसरे दिन (बुधवार) को सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

इसमें चार जनरल, 10 स्लीपर, तीन एसी थर्ड और एक एसी सेकेंड कोच होंगे। यह ट्रेन गुजरात के भचऊ, समाखिआली, धरंगधरा, अहमदाबाद, नाडियाड, दाहोद और मध्यप्रदेश के रतलाम, भवानी मंडी और राजस्थान के कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर और उत्तर प्रदेश के अचनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और बिहार के नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसरांय, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर में रुकेगी।

SendShare139Tweet87

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Patna metro rail office starts

मार्च 5, 2019

गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, मुखियापति ने की मारपीट

अक्टूबर 10, 2020

कांग्रेस ने भी राजद को दिखाई आँख, सभी 243 सीटों पर लड़ने को तैयार

सितम्बर 26, 2020

क्या नास्त्रेदमस ने कोरोनावायरस महामारी ‘एक जुड़वां वर्ष” में होने की भविष्यवाणी की थी?

अप्रैल 10, 2020

This is the first real image of a black hole

2

पाकिस्तान: अपहृत नाबालिग लड़की से जबरन निकाह शरिया कानून के अनुसार जायज

2

BIADA invites applications for industrial land allotment

1

CCCC 2017: National inter-school cryptic crossword contest to begin tomorrow at Ranchi

1

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020
Shayra Bano

शायरा बानो बनीं भाजपा सदस्य

अक्टूबर 11, 2020

जगनमोहन ने सर्वोच्च न्यायालय के जज एनवी रमन्ना पर लगाये आरोप, मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

अक्टूबर 11, 2020

Recent News

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020

Site Navigation

  • Home
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links

© 2020 जय बिहार - समाचार

No Result
View All Result
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Homepages
    • Home 1
    • Bihar News in Hindi
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5

© 2020 जय बिहार - समाचार

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In