
पावली एवं छठ के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व-मध्य रेल प्रशासन ने मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल और बरौनी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन 24 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगी।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यह पूजा स्पेशल गाड़ी संख्या 01133 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से बरौनी के लिए सप्ताह में एक दिन प्रत्येक गुरुवार को सुबह 5:10 बजे खुलेगी। अगले दिन सुबह 9.35 बजे वह पाटलिपुत्र पहुंचकर अपराह्न तीन बजे बरौनी पहुंचेगी। ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, इलाहाबाद छेवकी, जबलपुर के रास्ते से चलेगी। ट्रेन मिर्जापुर, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण एवं थाणे स्टेशन पर भी रुकेगी।