
*ऑटो में 9 लोग सवार थे, सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
*टक्कर इतनी तेज थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, चार लोगों की हालत गंभीर
बिहार के नालंदा जिले में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 4 घायल हैं। इनकी हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर इलाके की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ऑटो पर 9 लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक नवजात समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।