क्वेटा – पाकिस्तान के क्वेटा शहर की शहरा-ए-इकबाल रोड पर न्यायालय और प्रेस क्लब को निशाना बनाकर किए गए फिदायीन आक्रमण में कम से कम आठ लोगों की मृत्यु हो गयी और 23 अन्य घायल हो गए।
यह धमाका सोमवार देर सायं हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस एवं बचावकर्मियों की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गयी और घायलों को निकटतम चिकित्सालयों में भर्ती कराया। बम धमाके के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच आरम्न्भ कर दी है।
क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल रजाक चीमा ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर एक जनसभा में घुसने की कोशिश की। पुलिस के राेकने पर उसने स्वयं को वहीं उड़ा लिया।
अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस आक्रमण का उत्तरदायित्व नहीं ली है। आक्रमणकारी प्रेस क्लब के बाहर चल रही अहले सुन्नत वल जमात जनसभा को निशाना बनाना चाहता था।
क्वेटा पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी है। यह प्रदेश पाकिस्तान के सबसे कम आबाद इलाकों में से एक है। १९४४ में बलूचिस्तान के स्वतंत्रता का विचार जनरल मनी के विचार में आया था पर १९४७ में पर इसे जबरन पाकिस्तान में सम्मिलित कर लिया गया। १९७० के दशक में बलूच राष्ट्रवाद का उदय हुआ जिसमें बलूचिस्तान को पाकिस्तान से स्वतंत्र करने की मांग उठी।