Jai Bihar
No Result
View All Result
रविवार, जनवरी 24, 2021
  • Login
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
Subscribe
Jai Bihar
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
No Result
View All Result
Jai Bihar
No Result
View All Result
Home सभी

बिहार में पहली बार ओवैसी की पार्टी जीती, किशनगंज में भाजपा को हराया; 3 सीट पर जदयू की हार

by समाचार पटल
अक्टूबर 25, 2019
Reading Time: 2 min

लोकसभा के एक और विधानसभा के पांच सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना चल रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का बिहार में खाता खुला है। किशनगंज में एआईएमआईएम के कमरुल होदा ने बीजेपी की स्वीटी सिंह को हराया है। जदयू को विधानसभा के तीन सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। राजद को दो सीट पर जीत मिली है। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर लोजपा के प्रिंस राज को जीत मिली है।

सीट जीते हारे
समस्तीपुर (लोकसभा सीट) प्रिंस राज (लोजपा) डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस)
किशनगंज कमरुल होदा (एआईएमआईएम) स्वीटी सिंह (बीजेपी)
बेलहर रामदेव यादव (राजद) लालधारी यादव (जदयू)
सिमरी बख्तियारपुर जफर आलम (राजद) अरुण कुमार (जदयू)
दरौंदा कर्णजीत सिंह (निर्दलीय) अजय कुमार सिंह (जदयू)
नाथनगर लक्ष्मीकांत मंडल (जदयू) राबिया खातून (राजद)

समस्तीपुर में प्रिंस जीते
अप्रैल-मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट से लोजपा के रामचंद्र पासवान को जीत मिली थी। लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान का निधन होने के चलते समस्तीपुर में उपचुनाव हुआ। यहां से एनडीए के उम्मीदवार प्रिंस राज (रामचंद्र पासवान के बेटे) और कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार के बीच मुकाबला हुआ। यहां प्रिंस को जीत मिली है।

पहला स्थान- प्रिंस राज (लोजपा), वोट- 390194
दूसरा स्थान- डॉ. अशोक कुमार (कांग्रेस), वोट- 288114
तीसरा स्थान- सूरज कुमार दास (निर्दलीय), वोट- 36150

किशनगंज में एआईएमआईएम को मिली जीत
किशनगंज में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी कमरुल होदा को जीत मिली है। यहां बीजेपी की स्वीटी सिंह दूसरे नंबर पर और कांग्रेस की सईदा बानो तीसरे स्थान पर रहीं। यहां से 2015 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. जावेद आजाद को जीत मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इन्हें किशनगंज लोकसभा सीट से उतारा। डॉ. जावेद के सांसद बनने के चलते किशनगंज सीट खाली हुई।

पहला स्थान- कमरुल होदा (एआईएमआईएम), वोट- 70469
दूसरा स्थान- स्वीटी सिंह (बीजेपी), वोट- 60258
तीसरा स्थान- सईदा बानो (कांग्रेस), वोट- 25285

बेलहर में राजद की जीत
बेलहर में राजद के रामदेव यादव को जीत मिली है। यहां से जदयू उम्मीदवार लालधारी यादव को हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा सीट बेलहर लोकसभा सीट बांका का हिस्सा है। 2015 के चुनाव में बेलहर से जदयू उम्मीदवार गिरिधारी यादव को जीत मिली थी। 2019 के चुनाव में जदयू ने गिरिधारी को बांका सीट से चुनावी मैदान में उतारा। गिरिधारी के लोकसभा का चुनाव जीतने के चलते बेलहर विधानसभा का सीट खाली हुआ।

पहला स्थान- रामदेव यादव (राजद), वोट- 76339
दूसरा स्थान-लालधारी यादव (जदयू), वोट- 57103
तीसरा स्थान- विनोद पंडित (निर्दलीय), वोट- 6739

नाथनगर में लक्ष्मीकांत मंडल जीते
नाथनगर में जदयू के लक्ष्मीकांत मंडल और राजद की राबिया खातून के बीच कड़ा मुकाबला है। सुबह से शाम तक कभी लक्ष्मीकांत आगे होते तो कभी राबिया। अंत में लक्ष्मीकांत को 5112 वोट से जीत मिली। विधानसभा सीट नाथनगर लोकसभा क्षेत्र भागलपुर में आता है। 2015 के विधानसभा चुनाव में नाथनगर से जदयू उम्मीदवार अजय मंडल को जीत मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में अजय मंडल को भागलपुर से टिकट मिला। अजय के सांसद बनने के चलते सीट खाली हुई।

पहला स्थान- लक्ष्मीकांत मंडल (जदयू), वोट- 55936
दूसरा स्थान- राबिया खातून (राजद), वोट- 50824
तीसरा स्थान- अशोक कुमार (निर्दलीय), वोट- 13437

सिमरी बख्तियारपुर में राजद को मिली जीत
सिमरी बख्तियारपुर में राजद के जफर आलम को जीत मिली है। उन्होंने जदयू के डॉ. अरुण कुमार को हराया। सहरसा जिले में स्थित विधानसभा क्षेत्र सिमरी बख्तियारपुर लोकसभा क्षेत्र मधेपुरा का हिस्सा है। 2015 के चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर से जदयू के दिनेश चंद्र यादव को जीत मिली थी। 2019 के चुनाव में दिनेश मधेपुरा से सांसद चुने गए।

पहला स्थान- जफर आलम (राजद), वोट- 71435
दूसरा स्थान- डॉ. अरुण कुमार (जदयू), वोट- 55927
तीसरा स्थान- दिनेश कुमार निषाद (वीआईपी), वोट- 25225

दरौंदा में कर्णजीत सिंह जीते
विधानसभा क्षेत्र दरौंदा लोकसभा क्षेत्र सीवान का हिस्सा है। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवार कविता सिंह को दरौंदा से जीत मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में जदयू ने कविता सिंह को सीवान से टिकट दिया और उन्हें जीत मिली। उपचुनाव में जदयू ने यहां से कविता सिंह के पति अजय सिंह को टिकट दिया है। वहीं, राजद ने यहां से उमेश सिंह को मैदान में उतारा है। यहां लड़ाई कांटे की रही। निर्दलीय उम्मीदवार कर्णजीत सिंह ऊर्फ व्यास सिंह को जीत मिली।

पहला स्थान- कर्णजीत सिंह ऊर्फ व्यास सिंह (निर्दलीय), वोट- 51207
दूसरा स्थान- अजय कुमार सिंह (जदयू), वोट- 23895
तीसरा स्थान- उमेश सिंह (राजद), वोट- 20891




SendShare139Tweet87

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Patna metro rail office starts

मार्च 5, 2019

गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, मुखियापति ने की मारपीट

अक्टूबर 10, 2020

कांग्रेस ने भी राजद को दिखाई आँख, सभी 243 सीटों पर लड़ने को तैयार

सितम्बर 26, 2020

क्या नास्त्रेदमस ने कोरोनावायरस महामारी ‘एक जुड़वां वर्ष” में होने की भविष्यवाणी की थी?

अप्रैल 10, 2020

This is the first real image of a black hole

2

पाकिस्तान: अपहृत नाबालिग लड़की से जबरन निकाह शरिया कानून के अनुसार जायज

2

BIADA invites applications for industrial land allotment

1

CCCC 2017: National inter-school cryptic crossword contest to begin tomorrow at Ranchi

1

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020
Shayra Bano

शायरा बानो बनीं भाजपा सदस्य

अक्टूबर 11, 2020

जगनमोहन ने सर्वोच्च न्यायालय के जज एनवी रमन्ना पर लगाये आरोप, मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

अक्टूबर 11, 2020

Recent News

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020

Site Navigation

  • Home
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links

© 2020 जय बिहार - समाचार

No Result
View All Result
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Homepages
    • Home 1
    • Bihar News in Hindi
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5

© 2020 जय बिहार - समाचार

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In