- उद्योग मंत्री श्याम रजक ने मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल के पदाधिकारियों से की मुलाकात
पटना – उद्योग मंत्री श्याम रजक ने मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल के पदाधिकारियों से मुलाकात की। कहा मुजफ्फरपुर में जल्द टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल की शुरुआत होगी। उन्होंने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के तहत मरीजों को पूर्ण रूप से इसका लाभ मिल रहा है कि नहीं, इसपर चर्चा की। मंत्री ने कैंसर इलाज के लिए बिहार से आने वाले मरीजों और उनके अटेंडेंट के रहने के लिए क्या बेहतर व्यवस्था की जा सकती है,इसके बारे में भी बात की। उन्होंने मुंबई के दादर(ईस्ट) स्थित संत गाडगे महाराज मिशन धर्मशाला ट्रस्ट पहुंच कर वहां रह रहे विभिन्न कैंसर पेसेंट से मिले और जरूरतमंदों के बीच भोजन-खाद्य सामग्री आदि का वितरण भी किया।