
पटना – बिहार के किसानों को मुर्गीपालन और अंडा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 10 हजार की लेयर मुर्गी फार्म के लिए 100 डिस्मिल जमीन की आवश्यकता है। 5 हजार लेयर मु्र्गी फार्म के लिए 50 डिस्मिल जमीन चाहिए। सामान्य वर्ग को अनुदान के रूप में 14.55 लाख रुपए और एससी-एसटी के किसान को 19.40 लाख अनुदान का प्रावधान है। ज्ञान भवन में आयोजित बिहार पॉल्ट्री व एक्वा एक्सपो के दूसरे दिन यह जानकारी बिहार पशु विज्ञान विवि के डॉ. पंकज कुमार ने दी।
डॉ. पंकज ने बताया कि 85 लाख रुपए इकाई लागत वाला 10 हजार मुर्गी का फार्म पर एससी-एसटी को 34 लाख रुपए और 5 हजार मुर्गी के फार्म पर 19.40 लाख रुपए अनुदान का प्रावधन है। 10 हजार मुर्गी के एक फार्म के लिए 100 डिस्मिल और 5 हजार मुर्गी के एक फार्म के लिए 50 डिस्मिल जमीन की आवश्यकता है।
डॉ. मनोज शुक्ला ने मुर्गीपालन में बायोसिक्योरिटी पर किसानों को जानकारी दी। मुर्गी फार्म के प्रबंधन का तरीका बताया। तकनीकी सत्र में मुर्गीपालन से जुड़े 6 विषयों पर चर्चा की। मुर्गीपालन में आईबी टीकाकरण के महत्व पर विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश रेड्डी ने जानकारी दी। एक्सपो में बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ दक्षिण भारत से भी किसान पहुंचे।