Jai Bihar
No Result
View All Result
गुरूवार, जनवरी 21, 2021
  • Login
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
Subscribe
Jai Bihar
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
No Result
View All Result
Jai Bihar
No Result
View All Result
Home शिक्षा नियुक्तियां

यूपी-बिहार में शिक्षकों के चार लाख पद खाली, बैठक में हुआ आंकड़ों का खुलासा

by समाचार पटल
सितम्बर 16, 2019
Reading Time: 2 min

हिन्दी-भाषी राज्यों के आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के सवा छह लाख स्वीकृत पद खाली पड़े हैं। इसमें भी दो तिहाई खाली पद सिर्फ दो राज्यों यूपी और बिहार में हैं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत होने वाली राज्यों की कार्यक्रम अनुमोदन बोर्ड (पीएबी) की बैठक में राज्यों की ओर से दिए गए नवीनतम आंकड़ों से ये खुलासा हुआ है। हिन्दीभाषी राज्यों में हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान में स्थिति यूपी-बिहार की तुलना में काफी बेहतर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्य केरल और तमिलनाडु अन्य मामलों की तरह इसमें भी अव्वल हैं।पीएबी में पेश आंकड़े बताते हैं कि हिन्दीभाषी राज्यों में शिक्षकों के कुल 622844 स्वीकृत पद खाली पड़े हुए हैं। इसमें से 393804 पद यूपी और बिहार में खाली हैं। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश  में जहां शिक्षकों के 180998 पद खाली पड़े हैं (कुल स्वीकृत पदों का 31.22 फीसदी), वहीं दूसरी तरफ इस राज्य में 78 हजार 372 शिक्षक बिना किसी जरूरत स्कूलों में तैनात हैं। शिक्षकों की कमी के चलते राज्य के 90 फीसदी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम तीन विषयों के शिक्षक मौजूद नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के 41 फीसदी प्राथमिक स्कूलों और 42 फीसदी उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक-शिष्य अनुपात बुरी तरह बिगड़ा हुआ है। 

झारखंड: 37.62 फीसदी पद खाली

झारखंड में एलिमेंटरी शिक्षकों के 37.62 फीसदी पद खाली पड़े हैं। इसी तरह, बिहार में शिक्षकों के 212806 पद खाली हैं, जो कि  कुल स्वीकृत पदों का 35.91 फीसदी है। शिक्षकों की कमी के चलते 37.5 फीसदी उच्च प्राथमिक स्कूलों में कोई भी विषय शिक्षक  नहीं हैं।

हरियाणा : नियुक्ति के मामले में स्थिति बेहतर

खराब लैंगिक अनुपात के लिए बदनाम हरियाणा शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में गुजरात और महाराष्ट्र से आगे है और केरल-तमिलनाडु जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों की बराबरी कर रहा है। यहां के आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के मात्र 3.33 फीसदी पद ही खाली पड़े हैं।

हिंदी भाषी राज्यों में आठवीं तक के सरकारी स्कूलों की स्थिति

राज्य       स्वीकृत पद     खाली पद    फीसदी
यूपी          579622        180998       31.22
बिहार       592541         212806      35.91
झारखंड    186865        70296         37.62
छत्तीसगढ़    163728      38592         23.57
मध्यप्रदेश    363099      74355         20.47
उत्तराखंड    46053       7005           15.21
राजस्थान    283416      36589         12.90
हरियाणा    66131        2203             3.33

गैर-हिंदीभाषी राज्यों की स्थिति

राज्य      स्वीकृत पद    खाली पद    फीसदी
केरल         126382    1371          1.08
तमिलनाडु   147913    2362          1.59
गुजरात       217106    4219          1.94
कर्नाटक    182783    11774          6.44
महाराष्ट्र     324801    23563          7.25

SendShare139Tweet87

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Patna metro rail office starts

मार्च 5, 2019

गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, मुखियापति ने की मारपीट

अक्टूबर 10, 2020

कांग्रेस ने भी राजद को दिखाई आँख, सभी 243 सीटों पर लड़ने को तैयार

सितम्बर 26, 2020

क्या नास्त्रेदमस ने कोरोनावायरस महामारी ‘एक जुड़वां वर्ष” में होने की भविष्यवाणी की थी?

अप्रैल 10, 2020

This is the first real image of a black hole

2

पाकिस्तान: अपहृत नाबालिग लड़की से जबरन निकाह शरिया कानून के अनुसार जायज

2

BIADA invites applications for industrial land allotment

1

CCCC 2017: National inter-school cryptic crossword contest to begin tomorrow at Ranchi

1

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020
Shayra Bano

शायरा बानो बनीं भाजपा सदस्य

अक्टूबर 11, 2020

जगनमोहन ने सर्वोच्च न्यायालय के जज एनवी रमन्ना पर लगाये आरोप, मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

अक्टूबर 11, 2020

Recent News

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020

Site Navigation

  • Home
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links

© 2020 जय बिहार - समाचार

No Result
View All Result
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Homepages
    • Home 1
    • Bihar News in Hindi
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5

© 2020 जय बिहार - समाचार

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In