बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 106 रन पर ऑलआउट, इशांत शर्मा ने 10वीं बार 5 विकेट लिए ऋद्धिमान साहा टेस्ट में 100 शिकार करने वाले पांचवें भारतीय विकेटकीपर बने इशांत शर्मा की गेंद लिटन दास के हेलमेट के नीचे गर्दन में लगी, रिटायर्ड हर्ट हुए
खेल डेस्क भारत और बांग्लादेश के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन शुक्रवार को भारत के चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली क्रीज पर हैं। कोहली बतौर कप्तान 5 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। ऐसा करने वाले वे विश्व के छठे बल्लेबाज हैं। ओपनर मंयक अग्रवाल और रोहित शर्मा आउट हो गए। मयंक 14 रन पर अल अमीन की गेंद पर मेहदी हसन के हाथों कैच आउट हुए। रोहित को 21 रन पर इबादत हुसैन ने एलबीडब्ल्यू किया। इससे पहले बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 106 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत के लिए इशांत शर्मा ने 10वीं बार 5 विकेट लिए, जबकि उमेश यादव को 3 और मो शमी को 2 सफलता मिली। बांग्लादेश की ओर से शादमान इस्लाम ने 29 रन की पारी खेली, जबकि लिटन दास 24 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इशांत शर्मा की गेंद लिटन के हेलमेट के नीचे गर्दन में लगी थी। इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बेल बजाकर मैच की शुरुआत की थी।
विराट 5 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना 32वां रन पूरा करते ही टेस्ट में बतौर कप्तान 5 हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले और दुनिया के छठे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले ये कारनामा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर और रिकी पॉन्टिंग, वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड और स्टीफन फ्लेमिंग कर चुके हैं। विराट ने इस मैच से पहले बतौर कप्तान 52 टेस्ट में 6288 की औसत से 4968 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी 60 मैच में 3454 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान हैं।
टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश मैच रन औसत ग्रीम स्मिथ दअफ्रीका 109 8659 4783 एलन बॉर्डर ऑस्ट्रेलिया 93 6623 5094 रिकी पॉन्टिंग ऑस्ट्रेलिया 77 6542 5151 क्लाइव लॉयड वेस्टइंडीज 74 5233 5130 स्टीफन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड 80 5156 4059
विकेट के पीछे साहा के 100 शिकार पूरे विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शादमान का कैच पकड़ते ही टेस्ट में अपने 100 शिकार पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वे पांचवें भारतीय विकेटकीपर बने। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम महेंद्र सिंह धोनी का है। उन्होंने 166 पारियों में विकेट के पीछे 294 शिकार किए हैं। दूसरे नंबर पर सैयद किरमानी हैं, जिन्होंने 151 पारियों में 198 आउट किए हैं। तीसरे स्थान पर किरण मोरे (130) और नयन मोंगिया (107) चौथे स्थान पर हैं।
मैरी कॉम, अभिनव और सिंधु का सम्मान होगा चायकाल के समय सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले ने कार्ट में बैठकर मैदान के चक्कर लगाए। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के मुताबिक, &lsquo