पटना– बिजली अभियंता अब रिटायर लोगों को उच्च पदों पर संविदा पर बहाल करने औरनया रखरखाव पालिसी के खिलाफ अब खुलकर सामने आ गए हैं। रविवार को बेसा भवन में बिहार कामगार पदाधिकारी अभियंता संयुक्त मोर्चा की बैठक में उन्होंने संविदा पर रिटायर लोगों को रखने का पुरजोर विरोध किया। साथ ही नया रखरखाव पालिसी को खत्म करने की मांग की। इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया।
बैठक के बाद पेसा के महासचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी संघों व यूनियनों के नेताओं ने एक स्वर से पावर होल्डिंग कंपनी की वर्तमान कार्यशैली पर नाराजगी भी प्रकट की। कर्मचारी व पदाधिकारियों की सुरक्षा की लगातार अनदेखी व प्रबंधन द्वारा उचित व्यवस्था नहीं करने का मामला भी बैठक में आया ओर इस पर भी संघों ने गहरी नाराजगी जतायी।
मोर्चा ने इस बात भी क्षोभ व्यक्त किया कि संगठनों के अनुरोध के बावजूद प्रबंधन ने वार्ता के लिए समय नहीं दिया। साथ ही संघ एवं यूनियन के अधिकारों की अवमानना व प्रबंधन स्तर पर अनदेखी का पुरजोर विरोध किया गया। आगे की रणनीति के लिए मोर्चा 25 अगस्त को फिर से बैठेगा। इसके साथ ही 15 सितंबर को सभी अभियंता, पदाधिकारी व कर्मचारियों का राज्यव्यापी कन्वेशन का भी आयोजन होगा।