Jai Bihar
No Result
View All Result
शनिवार, जनवरी 23, 2021
  • Login
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
Subscribe
Jai Bihar
  • मुख्य पृष्ठ
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
    • रक्षा सुरक्षा
  • विश्व
  • राजनीति
  • उद्योग व अर्थव्यवस्था
  • अपराध
  • विचार
  • विविध
    • धर्म संस्कार
    • संस्कृति व विरासत
  • खेल
No Result
View All Result
Jai Bihar
No Result
View All Result
Home उद्योग व अर्थव्यवस्था

हाइपरसोनिक हथियार और मिसाइल बना रहा डीआरडीओ

by समाचार पटल
अक्टूबर 22, 2019
Reading Time: 1 min

भविष्य के युद्ध की तैयारियों के लिहाज से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) हाइपरसोनिक हथियार और मिसाइलें बनाने में जुट गया है। दिन प्रतिदिन अधिक महत्वपूर्ण होती जा रहीं हाइपरसोनिक मिसाइलों की गति ध्वनि से पांच गुना अधिक यानी पांच मैक होती है।
मिसाइलों की गति को मैक में प्रदर्शित करते हैं। एक मैक की गति का मतलब ध्वनि की गति के बराबर चाल है। पांचवीं पीढ़ी का हथियार मानी जा रहीं हाइपरसोनिक मिसाइलें एक सेकंड में एक मील से ज्यादा की दूरी तय करती हैं। डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा कि हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण के लिए एक विंड टनल बनाया गया है। माना जा रहा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे। अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलें भी सुपरफास्ट गति से हमला करती हैं, लेकिन हाइपरसोनिक मिसालइलें बेमिसाल हैं।

जरूरत के तीन कारण :
डीआरडीओ तीन कारणों से हाइपरसोनिक मिसाइलें बना रहा है। पहला कारण यह है कि यह मिसाइल आसानी से मिसाइल डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर लक्ष्य को ध्वस्त कर देती हैं। दूसरा यह कि इसके जरिये लंबी दूरी तक परमाणु और परंपरागत मुखास्त्र भेजे जा सकेंगे। तीसरा, इन मिसाइलों को मार गिराना और इनका पीछा कर पाना करीब नामुमकिन होगा।

तीन देशों के पास हाइपरसोनिक मिसाइलें! :
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया के मुताबिक चीन ने हाल ही में अपने पास हाइपरसोनिक मिसाइल होने का दावा किया था। माना जा रहा है कि अमेरिका के पास भी इस तरह की मिसाइलें पहले से हैं। रूस के पास भी यह हो सकती है। तीनों ही देश तरह-तरह की हाइपरसोनिक मिसाइलों का परीक्षण करने में जुटे हैं ताकि खुद को सैन्य लिहाज से मजबूत बना सकें। भाटिया के मुताबिक अब समय आ गया है कि भारत भी इस तरह की मिसाइल के विकास पर काम शुरू कर दे। उन्होंने बताया कि भविष्य के युद्ध में हाइपरसोनिक मिसाइल की बड़ी भूमिका होगी।

उद्योगों को मुफ्त में मिलेगी तकनीक:
देश में रक्षा उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से डीआरडीओ अपनी 1500 पेटेंट तकनीक भारतीय उद्योगों को मुफ्त में मुहैया कराएगा। इसमें मिसाइल और चिकित्सा विज्ञान समेत कई अन्य क्षेत्रों से संबंधी तकनीक शामिल हैं। डीआरडीओ चेयरमैन जी सतीश रेड्डी ने कहा- स्टार्ट-अप, मध्य और मझोले उद्योगों को पेटेंट कराई गई तकनीक को मुफ्त में मुहैया कराया जाएगा। डीआरडीओ मेक इन इंडियो को बढ़ावा देने के मकसद से उद्योगों को परिष्कृत रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने के प्रति प्रतिबद्ध है। रेड्डी के मुताबिक देश में अभी 1800 रक्षा उद्योग हैं जिन्हें बढ़ाया जाएगा ताकि हाथियारों की तकनीकी क्षमता को बढ़ाया जा सके।

उद्योगों से लाइसेंस शुल्क नहीं:
डीआरडीओ के मुताबिक उद्योगों को पेटेंट कराई गई डीआरडीओ की तकनीक हासिल करने के एवज में कोई लाइसेंस फीस या रॉयल्टी नहीं देनी होगी। ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (टीओटी) के तहत उद्योगों की मदद की जा रही है। फिलहाल टोओटी शुल्क को पहले के 20 फीसदी के मुकाबले घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है। भारतीय सेना को हथियार आपूर्ति पर अब कोई रॉयल्टी नहीं ली जाती। हालांकि हथियारों का निर्यात करने पर नाममात्र की दो फीसदी रॉयल्टी ली जाएगी।

दुनिया की दो शीर्ष गति वाली मिसाइलें :
रिम-161 एसएम-3-इस अमेरिकी मिसाइल की गति 13.2 मैक है और मारक क्षमत 2500 किलोमीटर है।
ब्रह्मोस- भारत और रूस द्वारा निर्मित इस मिसाइल की गति 2.8 मैक है। यह 290 किमी तक मार कर सकती है।

ताकतवर अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलें :
आर-36: आर-36 रूस की सबसे ताकतवर मिसाइल है। यह एक साथ 10 से ज्यादा ठिकानों पर निशाना साधने में सक्षम है। यह 16 हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है।

16 डोंगफेंग-41: इस चीनी मिसाइल की मारक क्षमता 15 हजार किलोमीटर है। माना जा रहा है कि एक साथ 10 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाने वाली इस मिसाइल की गति 25 मैक है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।

एलजीएम-30 माइन्यूटमैनः इस अमेरिका मिसाइल की मारक क्षमता 13 हजार किलोमीटर है। यह एक साथ तीन परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है जो तीन अलग-अलग लक्ष्यों को भेद सकती है।

अग्नि पांच : इस भारतीय मिसाइल की मारक क्षमता पांच हजार किलोमीटर तक है। यह अपने साक्ष परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

SendShare139Tweet87

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Patna metro rail office starts

मार्च 5, 2019

गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, मुखियापति ने की मारपीट

अक्टूबर 10, 2020

कांग्रेस ने भी राजद को दिखाई आँख, सभी 243 सीटों पर लड़ने को तैयार

सितम्बर 26, 2020

क्या नास्त्रेदमस ने कोरोनावायरस महामारी ‘एक जुड़वां वर्ष” में होने की भविष्यवाणी की थी?

अप्रैल 10, 2020

This is the first real image of a black hole

2

पाकिस्तान: अपहृत नाबालिग लड़की से जबरन निकाह शरिया कानून के अनुसार जायज

2

BIADA invites applications for industrial land allotment

1

CCCC 2017: National inter-school cryptic crossword contest to begin tomorrow at Ranchi

1

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020
Shayra Bano

शायरा बानो बनीं भाजपा सदस्य

अक्टूबर 11, 2020

जगनमोहन ने सर्वोच्च न्यायालय के जज एनवी रमन्ना पर लगाये आरोप, मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

अक्टूबर 11, 2020

Recent News

राजपूतों ने मनाई क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज जयंती

अक्टूबर 18, 2020
बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

बिहार चुनाव 2020: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए 46 प्रत्याशियों की सूची जारी की

अक्टूबर 11, 2020

Site Navigation

  • Home
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links

© 2020 जय बिहार - समाचार

No Result
View All Result
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Homepages
    • Home 1
    • Bihar News in Hindi
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5

© 2020 जय बिहार - समाचार

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In