तेलंगाना के रंगा रेड्&zwnjडी जिले में गुरुवार को महिला वेटरनरीडॉक्टर की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में शनिवार को दिल्ली में संसदके बाहर युवती अनु दुबे अकेले प्रदर्शन करने पहुंची। उसने पोस्टर में लिखा था-“मैं अपने भारत में सुरक्षित महसूस क्यों नहीं कर सकती।” एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनु को प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने वहां जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसे पार्लियामेंट स्ट्रीटपुलिस स्टेशन ले जाया गया।दिल्ली महिला आयोग की टीम थाने पहुंची और अनु को रिहा किया गया।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने बताया, “अनु दुबे को यह बताया गया कि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है और यहां पर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहींहै। उसने किसी भी निर्देश को नहीं माना। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में उसे रिहा कर दिया गया।”उधर, हैदराबाद में शादनगर थाने के बाहर भी डॉक्टर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हुआ। स्थानीय वकीलों ने आरोपियों को किसी भी तरह की कानूनी सहायता नहीं देने का निर्णय किया है।
- रंगा रेड्डी जिले में बुधवार को घर लौटते वक्तमहिला डॉक्टर शादनगर क्षेत्र से लापता हो गई थी। वह 30 किमी दूर शम्शाबाद केहॉस्पिटल में कार्य करती थी। डॉक्टर से गुरुवार तड़के सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को 30 किमी दूर ले जाकर जलाया गया था। शुक्रवार को यह मामला सुर्खियों में आने पर पुलिस ने 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। यह ट्रक ड्राइवर और क्लीनर हैं।
- तेलंगाना के शम्शाबाद इलाकेमें भी शुक्रवार कोएक मंदिर के पासमहिला का जला हुआ शव मिला।वहीं, झारखंड केरांची में 25 वर्षीय कानून की छात्रा के साथकथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।