पटना – रविवार को गोपालगंज के 9, सासाराम के 6, पूर्वी चंपारण के 4, अरवल के 3 और जहानाबाद के 1 रोगी की पुष्टि हुई है। कुल मिलाकर आज बिहार में कोरोनावायरस के 23 नए रोगियों की पुष्टि हुई है।
पूर्वी चंपारण के चारों रोगियों की यात्रा इतिहास है। इसमें तीन रोगी मुंबई और एक दिल्ली से लौटा है।
जहानाबाद जिले में कोरोना का पहला मामला है। रोगी के यात्रा इतिहास के विषय में पता लगाया जा रहा है और संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज की जा रही है। परिजनों को संगरोध कर दिया गया है।
बिहार में अब तक कोरोना के 274 रोगियों की पुष्टि हुई है जिसमें 216 मामले सक्रिय हैं।
अब तक दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 56 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सबसे अधिक रोगी मुंगेर के हैं। यहां अब तक संक्रमण के 65 मामला सामने आये हैं। 11 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।