एनआरसी पर देश में मचे बवाल के बीच राज्य सरकार में जदयू कोटे से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने समर्थन किया है। मंगलवार को विधानसभा परिसर में खुर्शीद ने कहा कि एनआरसी को किसी पार्टी से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है। हम इसका समर्थन करते हैं। क्या हम पाकिस्तान के अवैध लोगों को भारत में रहने की इजाजत दे दें। जिनके पास भी देश की नागरिकता का प्रमाण नहीं है, उन्हें हर हाल में देश से बाहर कर देना चाहिए।
अगर कोई बिना किसी ठोस आधार के देश के बाहर से आकर भारत में चोरी-छिपे रह रहा है तो उसे यहां रहने देना चाहिए? इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। ऐसा दुनिया के किसी भी देश में नहीं होता है। इसलिए जो भारत के निवासी नहीं उनको भारत में कैसे रहने दिया जा सकता है?