पटना – बिहार में कोरोनावायरस के 26 नए रोगियों की पुष्टि हुई है। इसमें बक्सर के 12, पश्चिमी चंपारण के 5, दरभंगा के 4, सासाराम-बेगूसराय के दो-दो और पटना के एक रोगी सम्मिलित हैं।
बक्सर में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। जिले में 38 लोग संक्रमित हो गए हैं अब तक एक रोगी स्वस्थ हुआ है। कोरोना संक्रमित रोगियों में बक्सर तीसरे स्थान पर आ गया है। सबसे ज्याद 92 रोगी मुंगेर में हैं।
बक्सर में जो नए रोगी मिले हैं उसमें ६ महीने की एक बच्ची से लेकर 65 वर्ष तक के वृद्ध तक सम्मिलित हैं। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से सभी संक्रमित हो गए हैं। रोगियों के संपर्क में आए व्यक्तियों की खोज की जा रही है। परिजनों को संगरोध कर दिया गया है।
बिहार में अब तक 403 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 64 लोग स्वस्थ भी हुए। कोरोना से अब तक दो व्यक्तियों की जान गई है। अभी 326 मामला सक्रिय हैं। तेजी से स्वस्थ होने वाले जिलों में सीवान है। यहां 30 में से 22 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।
जिला | संक्रमण के मामले | स्वस्थ हुए | मृत्यु |
मुंगेर | 92 | 11 | 1 |
पटना | 40 | 5 | |
नालंदा | 35 | 6 | |
सासाराम | 33 | ||
सीवान | 30 | 22 | |
बक्सर | 38 | 1 | |
कैमूर | 18 | ||
गोपालगंज | 18 | 3 | |
बेगूसराय | 2 | 5 | |
भोजपुर | 9 | 1 | |
औरंगाबाद | 7 | ||
गया | 6 | 5 | |
भागलपुर | 5 | 1 | |
पूर्वी चंपारण | 5 | ||
मधुबनी | 5 | ||
लखीसराय | 4 | 1 | |
अरवल | 4 | ||
नवादा | 4 | 2 | |
सारण | 4 | 1 | |
जहानाबाद | 4 | ||
बांका | 3 | ||
वैशाली | 2 | 1 | |
मधेपुरा | 1 | ||
पूर्णिया | 1 | ||
दरभंगा | 5 | ||
अररिया | 1 | ||
शेखपुरा | 1 | ||
सीतामढ़ी | 1 | ||
पश्चिमी चंपारण | 5 |