विश्व में कोरोनावायरस के संक्रमण से हुए मृत व्यक्तियों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। बुधवार तक मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 26 हजार पार कर गया। इसके अतिरिक्त संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 19 लाख 80 हजार पहुंच चुका है। यद्यपि, 4 लाख 86 हजार लोग चिकित्सालयों में ठीक होकर अपने घर भी लौट चुके हैं।
कोरोनावायरस के कारण से यूरोप में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। यहां इटली, फ्रांंस और स्पेन में अब तक 55 हजार 51 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इन तीनों देशों में दो लाख आठ हजार 44 संक्रमित हैं।
वहीं, अमेरिका में कोरोनावायरस से मौतों का आंकड़ा निरंतर बढ़ रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 2,228 लोगों की जान चली गई। यह किसी भी देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में एक दिन में सबसे बड़ा वृद्धि है। इससे पहले अमेरिका में ही संक्रमण से एक दिन में 2069 लोगों की मृत्यु हुई थी। अमेरिका में अब तक संक्रमण से 28,300 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। दूसरी तरफ यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या ने भी 6,00,000 का आंकड़ा छू लिया है।
विश्व में कोरोना से मरने वाले लोगों का आंकड़ा भी अमेरिका में ही सबसे अधिक है।
इसके बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश के बाजारों को खोलने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने स्वयं एक वक्तव्य जारी कर कहा कि वे देश में अघोषित रूप से लागू तालाबंदी हटाने की योजना के बहुत करीब हैं। उधर, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने भी घोषणा की है कि राज्य में चायनीज़ कोरोनावायरस महामारी का सबसे बुरा दौर अब समाप्त हो गया है। उन्होंने भी कहा कि वह धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को पुन: खोलने की योजना पर कार्य कर रहे हैं।
ट्रंप ने कहा है कि हम अपने देश को पुन: खोलकर सामान्य जीवन चाहते हैं। शीघ्र ही हमारे देश को खोल दिया जाएगा ताकि लोग सामान्य जिंदगी में लौट सकें।
अमेरिका की 33 करोड़ की जनसँख्या में से 95 प्रतिशत से अधिक लोग अभी घरों में बंद हैं। अभी यहां सामाजिक दूरी के निर्देश 30 अप्रैल तक लागू हैं।
ट्रंप की योजना विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात लोगों से मिलकर दूसरे टास्क बल की घोषणा करने की है, जो उन्हें देश की अर्थव्यवस्था को खोलने में सहायता देगी। विदित हो कि देश में तेजी से बढ़ता पर्यटन और यात्रा उद्योग बंद हो गया है, लाखों लोगों की रिकॉर्ड संख्या ने अपनी नौकरी खो दी है।