भारत में चायनीज़ कोरोनावायरस से उत्पन्न संकट में कहीं कमी नजर नहीं आ रही है। संक्रमण की दर 1.57 प्रतिशत बढ़ गई है। अगस्त में हर 100 परीक्षण में सात पॉजिटिव मिले थे, जबकि अब नौ संक्रमित आने लगे हैं। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में संक्रमण दर 7.24 प्रतिशत थी। एक से 25 सितंबर के बीच यह दर 8.8% रही। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मानें तो संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम हो तो वैश्विक महामारी नियंत्रण में मानी जा सकती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 88600 मामले सामने आए हैं। वहीं 1124 लोगों की मृत्य हो गयी है। देश में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 5,992,533 हो गया है। इनमें 9,56,402 मामले सक्रिय हैं। 49,41,628 लोग ठीक भी हुए हैं।
देश में कोरोना से अब तक 94,503 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि कल (26 सितंबर) तक कोरोनावायरस के लिए कुल 7,12,57,836 नमूने परीक्षण किए गए जिनमें से 9,87,861 नमूना कल परीक्षण किए गए।
कोरोना से सम्बंधित अन्य समाचार –
- गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि सरकार इस वर्ष कोरोनावायरस के दृष्टिगत नवरात्रि महोत्सव का आयोजन नहीं करेगी।
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुष्टि की है कि सूबे में एक अक्टूबर से जत्रा, प्ले, ओपन थियेटर, सिनेमा हॉल्स और सभी म्यूजिकल, डांस और मैजिक धारावाहिक वाले स्थल खुलेंगे। यद्यपि, इन स्थानों पर संचालन के लिए राज्य सरकार ने अधिकतम 50 लोगों की सीमा तय कर दी है।
- भाजपा नेत्री उमा भारती कोरोना संक्रमित पाई गयी हैं। वह हाल ही में पहाड़ की यात्रा पर गई थीं। रविवार रात उन्होंने ट्वीट कर बताया कि यात्रा पूरा हो गया था। अंतिम दिन उन्हें हल्का ज्वर आया था, जिसके बाद उन्होंने अपना COVID-19 परीक्षण कराया जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होंने तद्पश्चात स्वयं को संगरोध कर लिया है। साथ ही स्वयं के संपर्क में आए लोगों से जांच करा एकांतवास की परामर्श दी है।