नई दिल्ली – दिल्ली का उत्तर पूर्वी इलाका तीन दिन तक जलता रहा। उपद्रवियों ने हिंसा के साथ बहुत उत्पात मचाया। हिंसा के समय सैकड़ों गाड़ियों, मोटरसाइकिलों और घरों को आग के हवाले कर दिया गया। इस हिंसा में करीब 38 लोगों की मृत्यु हो गई है।
इसी बीच उपद्रवियों की कई तसवीरें सामने आई हैं। इनमें से एक उस युवक की है जो पुलिस के ऊपर बंदूक ताने दिख रहा था। इसके साथ ही उसे भीड़ के ऊपर गोलियां चलाते भी देखा गया। इसकी पहचान शाहरुख के तौर पर हुई थी।
एनडीटीवी ने शाहरुख़ को बताया था अनुराग मिश्रा
विवादास्पद समाचार चैनल एनडीटीवी के पत्रकार रवीश कुमार, जिनका कांग्रेस पार्टी से करीबी सम्बन्ध है, उन्होंने गोली चलाने वाले शाहरुख का नाम अनुराग मिश्रा बताया था।
यह है शाहरुख का पता –
दिल्ली हिंसा के समय पुलिसकर्मियों पर बंदूक तानने वाला आतंकी शाहरुख़ थाना उस्मानपुर की अरविंद नगर की गली नंबर-5 के यू-108 में रहता है।
अभी उसके घर पर ताला लटका हुआ है। घटना के बाद से ही पूरा परिवार नौ दो ग्यारह है। इस घर में शाहरुख, उसका बड़ा भाई और माता-पिता रहते हैं। शाहरुख के पिता का नाम शावर पठान है।पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब 1985 से ही उसके पिता यहां पर रह रहे थे।