बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गयी है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने अन्य चुनाव आयुक्तों की उपस्थिति में तारीखों की घोषणा की।
- प्रदेश में तीन चरणों में मतदान डाले जाएंगे।
- 28 अक्टूबर को होंगे पहले चरण के लिए मतदान
- पहले चरण में 16 जिलों में 71 विधानसभा सीटों के लिए होंगे मतदान
- 3 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान
- 17 जिलों में 94 सीटों के लिए होगा दुसरे चरण का मतदान
- 7 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान
- तीसरा और अंतिम चरण 15 जिलों में 78 विधानसभा सीटों के लिए
- 10 नवंबर को सभी चरणों के लिए मतगणना
- प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होंगे
- कोरोना को ध्यान में रखते हुए एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही वोट डाल सकेंगे
- बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है। 38 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
- बिहार में 7 करोड़ 79 लाख मतदाता हैं। इसमें महिला वोटर की संख्या 3 करोड़ 39 लाख है।
- चुनाव तिथियों की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।
- इस बार वर्चुअल चुनाव प्रचार होगा: चुनाव आयुक्त
- प्रत्याशी को हर घर अभियान में सिर्फ 5 लोगों के जाने की अनुमति होगी। नामांकन के समय प्रत्याशी को अपने साथ दो वाहनों को ले जाने की स्वीकृति होगी।
- प्रत्याशियों को अपने आपराधिक इतिहास के बारे में बताना होगा, अखबारों में छपवाना पड़ेगा प्रत्याशियों पर मुकदमों की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।
- पिछला विधानसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न कराए गए थे। इस बार कोरोना और बाढ़ के कारण कम चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं।
- चुनाव प्रक्रिया के समय सैनिटाइजर, ग्लव्स, फेस शील्ड, मास्क, थर्मल स्कैनर का प्रयोग होगा। चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों और पोलकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर, फेस शील्ड, और ग्लव्स मिलेगा। मतदाता रजिस्टर पर हस्ताक्षर और ईवीएम का बटन दबाने से पहले सभी मतदाताओ को हैंड ग्लव्स दिया जाएगा।
- कोरोना संक्रमित मतदाता मतदान के अंतिम घण्टे में डाल सकेंगे मत
- सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में कोरोनावायरस महामारी के बीच विधानसभा चुनाव नहीं कराने की मांग वाली याचिका अस्वीकृत कर दी है। याचिकाकर्ता ने राज्य में कोरोना के कारण बिगड़े परिस्थिति का हवाला दिया था।
- कोरोना काल में यह देश का पहला बड़ा चुनाव है