आज देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। परेड से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति न जाकर इंडिया गेट के पास वॉर मेमोरियल पहुंचे। इस बार ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो समारोह के मुख्य अतिथि हैं। 90 मिनट की परेड निकाली गई। पहली बार चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर सम्मिलित हुए। कैप्टन तानिया शेरगिल पहली बार पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करने वालीं महिला अधिकारी बनीं। पहली बार राफेल के लड़ाकू विमान की झांकी भी राजपथ पर नजर आई।
- सबसे पहले कमांडिंग अधिकारी असित मिस्त्री ने सलामी दी। टी-90 भीष्म टैंक, तोप के-9 ने राजपथ पर ताकत का प्रदर्शन किया। इंटीग्रेटेड वेपन सिस्टम रुद्र भी सम्मिलित हुआ।
- नेवी ने बोइंग पी8-आई पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डेस्ट्रॉयर और कल्वरी क्लास की पनडुब्बी की झांकी प्रदर्शित की।
- 16 राज्यों की 20 झांकियों में देश की संस्कृति की झलक दिखी।
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित 49 बच्चों ने भी राष्ट्रपति को सलामी दी।
राजपथ पर महिला जवानों ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। हेड कॉन्स्टेबल सीमा नाग रॉयल एनफील्ड पर पिस्टल पोजिशन बनाई। एएसआई अनीता कुमारी की अगुआई में 5 एनफील्ड पर महिला जवानों ने ह्यूमन पिरामिड बनाया। वहीं, एएसआई सुजाता गोस्वामी के नेतृत्व में 5 महिला जवानों ने ऑलराउंड रक्षा फॉर्मेशन बनाई। हेड कॉन्स्टेबल आशा कुमारी ने 3 साथियों के साथ बीम फॉर्मेशन बनाई।
Whoever said diamonds were a woman' s best friend was definitely not talking of these women from @crpfindia Led by Inspector Seema Nag, these motorcycle borne dare devils are as good on bikes as they are with weapons#RepublicDay2020 #RepublicDay pic.twitter.com/wBYXzu5PsQ
&mdash PIB India (@PIB_India) January 26, 2020
- इस बार फ्लाई पास्ट दो चरणों में हुआ, जिसमें वायुसेना के 41 एयरक्राफ्ट और सेना एविएशन विंग के 4 हेलिकॉप्टर सम्मिलित हुए। इनमें 16 फाइटर जेट, 10 परिवाहन एयरक्राफ्ट और 19 हेलिकॉप्टर थे।
- सबसे पहले सेना की एविएशन विंग के 4 हेलिकॉप्टरों ने ध्रुव फॉर्मेशन में उड़ान भरी।
- फ्लाई पास्ट के दूसरे हिस्से में सबसे पहले वायुसेना के 3 एमके-5 डब्ल्यूएसआई हेलिकॉप्टरों ने विक, , फॉर्मेशन में उड़ान भरी।
- 3 चिनूक ने विक फॉर्मेशन बनाई, फिर 3 सी-130जे सुपर हरक्युलिस फ्लाई पास्ट करेंगे किया। 3 सुखोई-30एमकेआई नेत्र और 3 सी-17 ग्लोबमास्टर ने ग्लोब फॉर्मेशन में उड़ान भरी। इसके अतिरिक्त 5 जगुआर, 5 मिग-29 ने फ्लाई पास्ट किया। अंत में सुखोई ने वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन में उड़ान भरी।