चायनीज़ वायरस कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों का तालाबंदी किया है। ऐसी परिस्थिति में बहुत से लोगों के लिए घर में समय काटना कठिन सिद्ध हो रहा है। यह देखते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि एक बार फिर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया है कि 28 मार्च 2020 से रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण का दूरदर्शन पर पुन: प्रसारण किया जा रहा है।
प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लोगों को यह खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा, “जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च 2020 से रामायण का प्रसारण दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर आरम्न्भ होगा। पहला एपिसोड प्रातः 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे दिखाया जायेगा.”
रामानंद सागर की रामायण कई मायने में ऐतिहासिक थी। रामायण धारावाहिक का हर चरित्र अमर हो गया था। लोगों ने इस टीवी धारावाहिक को इतना प्यार दिया था कि तद्पश्चात कई बार रामायण बनाई गई, लेकिन लोगों को वैसा अनुभव कभी नहीं हुआ जो रामानंद सागर की रामायण को देख होता था।
रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 में आरम्न्भ हुआ था। तब यह टीवी पर आने वाला पहला मेगा सीरियल था। उस समय दूरदर्शन भारत में चलने वाला एकमात्र टीवी चैनल था।
आजकल सैकड़ों टीवी चैनल के बाद विश्व इंटरनेट टीवी और ओटीटीप्लेट फार्म की दीवानी है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से दिखाने की मांग की जा रही थी, ऐसे में उन सभी मांग को पूरा करते हुए अभी रामायण का प्रसारण पुन: आरम्न्भ कर दिया गया है।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार ने 14 अप्रैल तक तालाबंदी की घोषणा की है। विश्व के कई देशों ने कोरोना से लड़ने के लिए अपने देश में जो तालाबंदी किया है, उसकी अवधि भी 21 दिन ही रखी गयी है।