उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कापद संभाला। इसके बाद उद्धव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंनेकहा कि आरे कॉलोनी में मेट्रो शेड का काम रोक दिया गया है। राज्य में एक-एक पैसे का हिसाब रखा जाएगा। इस बीच दिलीप पाटिल को नया प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। उन्होंने शनिवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।
न्यूज एजेंसी को सूत्रों ने बताया कि उद्धव इसी दिन विश्वासमत साबित कर सकते हैं। उद्धव ने कहा- मैंपहली बार मंत्रालय गया। वहां पर हमने सचिवों से मुलाकात की और एक-दूसरे को जाना। मैंने अधिकारियों कोनिर्देश दिए हैं कि करदाताओं के पैसे का सही तरह से प्रयोग किया जाए।
आरे कॉलोनीमें पेड़ों की कटाई के विरोध में पिछले दिनों मुंबई में बड़ा आंदोलन हुआ था। तब राज्य की सरकार में भागीदारी के होने के बावजूद शिवसेना ने पेड़ों की कटाई का विरोध किया था।4 अक्टूबर को बॉम्बे उच्च न्यायलय ने आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद करीब 2000 पेड़ों को काटा गया था। बाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पेड़ों की कटाई को लेकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल की। 7 अक्&zwjटूबर को शीर्ष न्यायालय ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी थी।
पदभार ग्रहण करने से पहले उद्धव हुतात्मा चौक पर पहुंचे। वहां उन्होंने संयुक्त महाराष्ट्र के आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ जयंत पाटिल, छगन भुजबल, एकनाथ शिंदे और बाला साहेब थोराट ने भी चार्जलिया। पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रालय में लगी छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहब आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस पर्यंत उनके बेटे और वर्ली से शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। गुरुवार को उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण से पहले राकांपा-कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन ने कॉमन न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी किया था।
- राज्य में नौकरियोंमें स्थानीय लोगों को 80% आरक्षण देने के लिए कानून लाया जाएगा।
- सूखा पीड़ित जिलों के किसानों का कर्ज तुरंत माफ किया जाएगा।
- फसल बीमा स्कीम की समीक्षा की जाएगी और नई योजना लाई जाएगी।
- एसआरए स्कीम के तहतझोपड़ी में रहने वालों को वर्तमान 500 वर्ग फीट काघर दिया जाएगा। अभी तक 30 वर्ग फीट का मिलता था।
- 10 रुपए मेंगरीबों को गुणवत्ता युक्तखाना उपलब्ध कराया जाएगा।
- गरीब लड़कियोंकोमुफ्त शिक्षा और बिना ब्याज का लोन दिया जाएगा।
- कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा।
- बुलेट ट्रेन परियोजना के मुद्दे पर कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी।
- सरकारी विभागों के सभी खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा।