रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (62) फोर्ब्स के अनुसार गुरुवार को दुनिया के 9वें अमीर बन गए। उन्होंने गूगल के फाउंडर लैरी पेज (46) और सर्गे ब्रिन (46) को पीछे छोड़ दिया। फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की रियल टाइम लिस्ट के अनुसार अंबानी की नेटवर्थ 60.7 अरब डॉलर (4.33 लाख करोड़ रुपए) है। पेज 4.25 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ 10वें और ब्रिन 4.10 लाख करोड़ रुपए के साथ 11वें नंबर पर हैं। अंबानी की नेटवर्थ 7 महीने में 77000 करोड़ रुपए बढ़ी
फोर्ब्स के अनुसार दुनिया के टॉप-10 अरबपति
नाम/कंपनी/देश नेटवर्थ (अरब डॉलर) नेटवर्थ (रुपए) जेफ बेजोस, अमेजन (यूएस) 113 8 लाख करोड़ बर्नार्ड अरनॉल्ट फैमिली, एलवीएमएच (फ्रांस) 107.6 7.67 लाख करोड़ बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट (यूएस) 107.4 7.66 लाख करोड़ वॉरेन बफे, बर्कशायर हैथवे (यूएस) 86.9 6.20 लाख करोड़ मार्क जकरबर्ग, फेसबुक (यूएस) 74.9 5.34 लाख करोड़ लैरी एलिसन, ऑरेकल (यूएस) 69.2 4.93 लाख करोड़ अमेन्सिओ ऑर्टेगा, जारा (स्पेन) 69.2 4.93 लाख करोड़ कार्लोस स्लिम फैमिली, अमेरिका मोविल (मैक्सिको) 60.9 4.34 लाख करोड़ मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज (भारत) 60.7 4.33 लाख करोड़ लैरी पेज, गूगल (यूएस) 59.6 4.25 लाख करोड़
मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर हैं।उन्होंनेपिछले वर्ष कलाीबाबा के फाउंडर जैक मा को पीछे छोड़ा था। मा की नेटवर्थ वर्तमान 2.95 लाख करोड़ रुपए है। फोर्ब्स ने मार्च में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की थी। उस समय अंबानी 50 अरब डॉलर (3.56 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 13वें नंबर पर थे। रिलायंस के शेयर में तेजी आने से उनकी नेटवर्थ बढ़ रही है। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 0.65% बढ़त के साथ 1,579.95 रुपए पर बंद हुआ। रिलायंस गुरुवार को 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी भी बन गई।
रिलायंस का शेयर एक वर्ष में 40% चढ़ चुका है। पिछले महीनों में हुए कुछ ऐलानों के बाद शेयर में तेजी बनी हुई है। मुकेश अंबानी ने अगस्त में कहा था कि 18 महीने में रिलायंस को कर्ज मुक्त बनाने का लक्ष्य है। पिछले दिनों रिलायंस ने कहा कि टेलीकॉम कंपनी जियो दिसंबर से टैरिफ बढ़ाएगी। रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी (रिसर्च) अजित मिश्रा के अनुसारटेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में रिलायंस के निवेश के अच्छे नतीजे मिल रहे हैं, इससे कंपनी के शेयर और मुनाफे में इजाफा हो रहा है।
फोर्ब्स की मार्च 2010 में जारी अमीरों की लिस्ट में अंबानी की नेटवर्थ 29 अरब डॉलर थी। इसके बाद 2014 तक लगातार गिरावट आई और 18.6 अरब डॉलर रह गई। 2015 में 21 अरब डॉलर हो गई, लेकिन अगले वर्ष 19.3 अरब रह गई। मार्च 2017 में 23.2 अरब डॉलर और इस वर्ष मार्च में जारी लिस्ट में 50 अरब डॉलर पहुंच गई। फिलहाल60 अरब डॉलर से भी अधिक है।