पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर कांड में आये निर्णय पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट के जरिये सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने भोजपुरी में ट्वीट कर कहा कि &lsquo,महिला के आंसू में एतना दम बा कि सरकार के जल में बहा दी! महिला वर्ग अब चुप न बैठी&rsquo, उन्होंने सोमवार को एक दूसरी ट्वीट कर कहा है कि &lsquo,बिहार के बालिका गृह की अबोध लइकी रो रहल बाड़ी स! &rsquo, उन्होंने मासूम लड़कियों के साथ हुए अन्याय पर सरकार से कहा है कि वह पीड़ित लड़कियों से माफी मांगे। तेजस्वी यादव ने बोला हमला: उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि आखिरकार सरकार के करीबी ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार कांड में दोषी पाया गया। &lsquo,लेकिन वह मूंछ और पेट-तोंद वाले अंकल कहां छुपा दिये गये.&rsquo, बाकी एनजीओ संचालकों का क्या हुआ।