नई दिल्ली – बिहार विधानसभा चुनावों की तिथि की घोषणा के एक दिन बाद ही भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी नए दल की भी घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में केंद्रीय पदाधिकारियों के नाम जारी किये।
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्वी चंपारण से सांसद राधामोहन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
सिंह के अतिरिक्त केंद्रीय दल ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पदों पर बिहार से चार चेहरों को सम्मिलित किया है। इनमें संजय मयूख, सैयद शाहनवाज हुसैन, सांसद राजीव प्रताप रूडी और गुरु प्रकाश हैं।
भाजपा ने राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री , राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री व राष्ट्रीय मंत्री के पदों पर बिहार से किसी भी चेहरे को अवसर नहीं दिया है।
पार्टी के केंद्रीय दल की घोषणा होते ही केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने सूचि के साथ सभी को शुभकामनाएं दिन। उन्होंने लिखा, भाजपा राष्ट्रीय दल की घोषणा होने पर आप सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।