भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत अधिकारियों भास्कर खुलबे और अमरजीत सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परामर्शदाता के रूप में नियुक्ति हुई है। एक सरकारी आदेश में शुक्रवार को इस बात की सूचना दी गई। आदेश में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सचिव के समान पद एवं वेतनमान पर प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है।
प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य परामर्शदाता के रूप पीके सिन्हा का कार्यकाल प्रवर्तमान रहेगा।
अमरजीत सिन्हा और भास्कर खुलबे दोनों ही 1983 बैच के भाप्रसे अधिकारी हैं। सिन्हा बिहार कैडर से थे जबकि खुलबे पश्चिम बंगाल कैडर के। पिछले वर्ष सिन्हा ग्रामीण विकास सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि खुलबे प्रधानमन्त्री कार्यालय (पीएमओ) में अपनी सेवा दे चुके हैं।
आदेश में कहा गया है कि अनुबंध के आधार पर यह नियुक्तियां दो वर्ष की अवधि के लिए हुई हैं और अगले आदेश के बाद ही इसे बढ़ाया जा सकेगा। साथ ही कहा गया है कि सरकार में सचिव स्तर के पुनर्नियुक्त अधिकारियों पर लागू नियम और शर्तें इन दोनों पर भी लागू होंगी।