पटना – कल तक तेजस्वी प्रसाद जिस अनंत सिंह को बैड एलिमेंट बता रहे थे, वहीं अनंत सिंह आज उनके लिए पाक साफ़ हो गए हैं। एक समय नीतीश कुमार के बहुत निकट रहने वाले अनंत सिंह बाद अब तेजस्वी प्रसाद का साथ देंगे।
मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को राजद ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। अनंत सिंह बुधवार को नामांकन प्रवेश कर सकते हैं।
विदित हो कि राष्ट्रीय जनता दल के मुख्यमंत्री प्रत्याशी तेजस्वी प्रसाद ने दिसंबर 2018 में कहा था कि अनंत सिंह बैड एलिमेंट हैं।
अनंत सिंह अभी कारावास में बंद हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव के समय भी अनंत सिंह कारावास में ही थे। मोकामा क्षेत्र में छोटे सरकार के नाम से जाने वाले अनंत यहाँ से निरंतर चुनाव जीतते आए हैं।
वर्ष २०१५ के विधानसभा चुनाव के समय बाढ़ में एक हत्या हुई थी। मृतक के परिजनों का आरोप था कि हत्या अनंत सिंह ने करवाई है। उस समय तक अनंत जदयू में थे। लालू प्रसाद के साथ 2015 में जदयू का गठबंधन था। मृतक युवक के अहीर जाति होने के कारण लालू प्रसाद और उनकी पार्टी राजद ने अनंत सिंह के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया था। चुनाव से पहले ही अनंत सिंह गिरफ्तार हो गए। उसके बाद से वह कारावास में हैं।
2020 में भी अनंत सिंह घर से एके-47 की बरामदगी हुई थी। उस मामले में भी जांच चल रही है।
मुंगेर लोकसभा सीट 2019 के चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद के समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी थी।
जदयू ने मोकामा से राजीव लोचन को मैदान में उतारा है। राजीव लोचन संन्यासी है।