वीरपुर| शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के दो कर्मी प्रधान सहायक रोहिणीकांत झा और कार्यालय परिचारी रामेश्वर मंडल सेवा निवृत्त हो गए। एसडीएम सुभाष कुमार के वेश्म में एक कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत कर्मियों को विदाई दी गयी। एसडीएम सुभाष कुमार ने कार्यक्रम के समय कहा कि उक्त दोनों सेवानिवृत्त कर्मी रोहणीकांत झा और रामेश्वर मंडल अपने सेवा काल मे अच्छे ढंग से कार्य को संपादित किया है। कहा कि नौकरी करनेवालों को सेवानिवृत्ति और स्थानांनतरण तो निश्चित है। उनकी कमी तो खलती है, लेकिन नियम का तो पालन करना ही पड़ेगा। उन्होंने दोनों कर्मियों को स्वस्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के समय उन्हें विदाई स्वरूप उपहार भेंट किये गए। कार्यक्रम में अनुमंडल कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, रोशन कुमार, दुर्गा यादव, अनिल कुमार समेत अन्य अनुमंडल कर्मी उपस्थित थे।