दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित सुन्नी इस्लामी संगठन तब्लीगी जमात के मरकज में सम्मिलित लोगों की देशभर मे खोज तेज हो गई है। कहीं पर यह संक्रमित पाए जा रहे हैं तो कहीं इन्हें पृथक्रकरण में भेजा जा रहा है। निरंतर यह आंकड़ा बढ़ रहा है।
मार्च के महीने में जिस मरकज में तब्लीगी जमात का आयोजन हुआ था उसे आज पूरी तरह खाली कराकर बंद कर दिया गया है। इस पूरे क्षेत्र में और मरकज भवन में सैनिटाइजेशन का कार्य भी चल रहा है।
तब्लीगी जमात के इस्लामी मरकज़ का आयोजन करने वाले मौलाना साद सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं, आज गुजरात उच्च न्यायालय ने निजामुद्दीन में मरकज में हुए आयोजन पर राज्य व केंद्र को नोटिस भेजा है।
तमिलनाडु
बुधवार को तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि दिल्ली में तब्लीगी जमात के आयोजन में सम्मिलित हुए लोगों में से 110 के तमिलनाडु में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में चायनीज़ वायरस कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 234 हो गई है।
तेलंगाना
तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंद्र ने बताया कि राज्य के लगभग 1,200 लोग दिल्ली के मरकज में सम्मिलित हुए थे, उनमें से कुछ कोरोना से संक्रमित पाए गए। इनमें से छह की मृत्यु हो गई। पिछले तीन दिनों में जो लोग मरकज के लिए दिल्ली गए थे वह चायनीज़ वायरस कोरोना से संक्रमित पाए गए।
असम
तब्लीगी जमात में भाग लेने वाले असम के 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक को सिल्चर चिकित्सा महाविद्यालय और चिकित्सालय में और चार को गुवाहाटी के गौहाटी चिकित्सा महाविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। इन सभी लोगों ने निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में भाग लिया था।
बिहार
बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार ने कहा है कि हमें 86 लोगों की एक सूची मिली है, जो मरकज सभा में सम्मिलित थे। यहां से भाग कर पटना आए 17, बक्सर आए 13 और कटिहार आए 7 लोगों का पता लगाया जा चुका है। इनके नमूने लिए गए हैं और परीक्षण के लिए प्रेषित किये गए हैं। तत्काल सभी को संगरोध अवस्था मे रखा गया हैं।
शेष तब्लीगी जमात सदस्यों की खोज हो रही है। तब्लीगी जमात के मरकज़ में बिहार से सम्मिलित सदस्यों की पहचान के लिए लगातार जिला स्तर पर इनकी खोज हो रही है। जिलों को इस संबंध में सतर्क किया गया है।
कर्नाटक
कर्नाटक के कलाबुर्गी के उपायुक्त शरत बी ने बताया कि दिल्ली के मरकज निजामुद्दीन में कार्यक्रम में कलाबुरगी जिले के 26 लोग सम्मिलित हुए थे। 26 लोगों में से 14 लोग जिले में वापस आए हैं और उन्हें क्वारंटाइन किया गया है।
छत्तीसगढ़
निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने गए और उनके संपर्क में आए छत्तीसगढ़ के लोगों की खोज की जा रही है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि तब्लीगी जमात आयोजन में छत्तीसगढ़ के कई लोगों के सम्मिलित होने की सूचना मिली है। इनमें से 101 लोगों की पहचान कर उन्हें पृथक केद्रों में भेजा गया है।
महाराष्ट्र
नागपुर नगर निगम के आयुक्त तुकाराम मुंडे ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में सम्मिलित हुए नागपुर के 54 लोगों की पहचान की गई है और उन्हें पृथक कर दिया गया है। नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं, जिनका परिणाम आना बाकि है।
मरकज में सम्मिलित कम से कम 35 लोगों का महाराष्ट्र के अहमदनगर में होने का पता चला है। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इन 35 लोगों में से 29 इंडोनेशिया, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, घाना और अन्य देशों के नागरिक हैं जबकि शेष स्थानीय निवासी हैं। उन्होंने बताया कि समूह का भाग रहा एक विदेशी और एक स्थानीय व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है।
उत्तर प्रदेश
दिल्ली मरकज से आए 36 लोग मुरादाबाद में मिले हैं, पुलिस ने इन्हें पृथक्रकरण केंद्र भेजा है। इनकी संख्या में और वृद्धि का अनुमान है।
सम्भल प्रशासन ने भी बुधवार तक दो लोगों को पृथक कर दिया है और उनके नमूने लिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जगह जगह जांच की जा रही है।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के आयोजन में सम्मिलित हुए पश्चिम बंगाल के 71 लोगों की पहचान कर ली गई है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने यहां बताया कि निजामुद्दीन मरकज में उत्तराखंड से सम्मिलित जमात के सभी 26 लोग अभी दिल्ली में ही हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों की मोबाइल लोकेशन से भी इस बात की पुष्टि कर ली गई है। यद्यपि, कुमार ने कहा कि तबलीगी जमातें देश में एक जगह से दूसरी जगह आती-जाती रहती हैं और ऐसे में यदि किसी भी सदस्य में कोरोना संक्रमण के लक्षण नजर आयें तो उसे छिपाना नहीं चाहिए और सामने आना चाहिए।
गुजरात
गुजरात के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने बताया कि गुजरात के 72 लोग, जिनमें अहमदाबाद के 34, भावनगर के 20 और मेहसाणा के 12 लोग सम्मिलित हैं, यह सभी लोग दिल्ली में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। भावनगर का एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित था उसका निधन हो गया, जबकि अन्य 71 लोगों को संगरोध में रखा गया है।
हरियाणा
सोनीपत पुलिस ने 19 लोगों की पहचान की है जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में आयोजित तब्लीगी मरकज में भाग लिया था। डीएसपी रविंदर ने बताया कि पुलिस ने 19 लोगों की पहचान की गई है। इन 19 लोगों में से 11 लोग शहर की देवडु कॉलोनी में मिले जबकि अन्य लोग ईदगाह कॉलोनी में पाए गए। पुलिस ने तुरंत ही इन सभी लोगों को पृथक कर दिया है। सोनीपत के उपायुक्त डॉ अंशज सिंह और एसएसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पूरे जिले में और भी अधिक सख्ती के साथ तालाबंदी का कार्यान्वयन करने का आदेश जारी किया है। इसके अंतर्गत सोनीपत पुलिस सायं साढ़े पांच बजे से पूरे शहर में फ्लैग मार्च करेगी।
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के आयोजन में शिरकत करने के बाद हिमाचल प्रदेश लौटे कुल 167 लोगों को पृथक रखा गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने बुधवार को इस बारे में बताया। डीजीपी ने कहा कि उनकी पहचान की गई है और राज्य के विभिन्न जिलों में उन्हें पृथक रूप से रखा गया। एसपी कुशल शर्मा ने बताया कि सबसे अधिक बद्दी में 53 लोगों, ऊना में 35 लोगों, सिरमौर में 32 लोगों, शिमला में 23 लोगों और कांगड़ा व चंबा में 10-10 और मंडी में चार लोगों को पृथक रखा गया है।