उदाकिशुनगंज में नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद समर्थकों के साथ प्रत्याशी। 22 अध्यक्ष पद के लिए 39 ने भरा नामांकन सिंहेश्वर | प्रखंड के पैक्स चुनाव के दूसरे दिन कई उम्मीदवारों ने नामांकन दिया। सुखासन पंचायत से अध्यक्ष पद पर बबलू राय और अमर कुमार, पिछड़ा वर्ग से सदस्य पद पर ममता कुमारी, रौशन कुमार, उमेश यादव, अति पिछड़ा वर्ग से प्रदीप साह, सरिता कुमारी, एससी में विजेंद्र शर्मा ने नामांकन भरा। जजहट सबैला पैक्स अध्यक्ष पद से रघुनाथ यादव, सामान्य सदस्य से मो। मोसीम, अभिलाषा कुमारी ने नामांकन दिया। रूपौली पैक्स अध्यक्ष पद से वीणा देवी, आमोद कुमार, अति पिछड़ा सदस्य से राज किशोर साह ने नामांकन दिया। दुलार पीपराही पैक्स अध्यक्ष पद से गणेश यादव, रेणु देवी, पप्पू कुमार, प्रभाष यादव, रामपुकार सिंह, समान्य सदस्य से विधा देवी, मनोज यादव, संजय शर्मा, पिछड़ा वर्ग से चंदन यादव, संजू देवी, अति पिछड़ा से नंदन शर्मा, एससी से रामदेव ऋषिदेव ने नामांकन भरा। अध्यक्ष पद पर ईटहरी गोहमनी पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद से राम विलास ऋषिदेव और सामान्य सदस्य राजेश कुमार, अनिल यादव ने नामांकन दिया। कमरगामा पैक्स से अध्यक्ष पद नरेश मंडल, नागेन्द्र मंडल, रामाशंकर त्रिवारी, पप्पू मंडल वर्तमान अध्यक्ष बलराम मंडल, सामान्य सदस्य सुशील कुमार सिंह, रेणु देवी, मीना देवी, अशोक सुतियार, अनिल भगत, पिछड़ा वर्ग उमेश प्रसाद यादव, अति पिछड़ा से सुभाष कुमार, रंजू देवी, एससी में वृस्पति सादा, दिलो शर्मा, नगिया देवी ने नामांकन दिया। बैटरी अध्यक्ष पद के लिए धनंजय चौहान, रोहित कुमार, नूर आलम अति पिछड़ा से बीबी हसीना, अर्जुन ठाकुर ने नामांकन दिया। लालपुर सरोपटटी पैक्स अध्यक्ष पद पर मीना देवी, ब्रजभूषण चौधरी, समान्य सदस्य चंद्रभूषण यादव, संजय कुमार, अनिल कुमार यादव, रेणु जयसवाल, पिंकी देवी, रौशन चौधरी पिछड़ा वर्ग में कंचन देवी, अति पिछड़ा वर्ग से अजय राजभर, रूबी देवी ने नामांकन दिया। मौके पर बीडीओ राजकुमार चौधरी, सीओ अनिल कुमार सिन्हा, बीपीआरओ कालीचरण, बीएसओ अभिषेक कुमार, बीएओ विजेंद्र यादव व अमरेंद्र कुमार सहित अन्य भी उपस्थित थे। आज से होगा नामांकन, 15 को मतदान व 16 को मतगणना बिहारीगंज | बिहारीगंज प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर अाज से नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। विभिन्न पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष व सचिव के निर्वाचन को लेकर होने वाले नामांकन के लिए टेबल लगाने का दिशा निर्देश पत्र के माध्यम से जारी कर दिया गया है। इस बाबत निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दीना मुर्मू ने बताया कि ब्लॉक परिसर से सटे कुस्थन पंचायत भवन परिसर में प्रखंड के सभी पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष व सचिव का नामांकन पत्र लिया जाएगा। जो दो से चार दिसंबर तक जारी रहेगा। उक्त नामांकन प्रक्रिया को संचालित करने हेतु सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में उमेश प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बिहारीगंज एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सूरज साव को प्रतिनियुक्ति किया गया है। उपरोक्त पदाधिकारी के अधीन क्रमशः पड़रिया, राजगंज, मोहनपुर, लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत एवं कल्याण पदाधिकारी के अधीन बभंगामा, तुलसिया, कुस्थन, बिहारीगंज आदि पैक्सों के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र लिया जाएगा। उनके साथ संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव को भी कर्मी के रूप में चुनाव कार्य में लगाया गया है। बीडीओ ने बताया कि बिहारीगंज के 9 पैक्सों को लिए 5 तथा 6 दिसंबर को नामांकन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के आवेदन पत्र की संवीक्षा की जाएगी तथा इसी तारीख को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। आठ को चुनाव चिन्ह का अावंटन किया जाएगा। 15 को मतदान तथा 16 को मतगणना होगी।